/bansal-news/media/media_files/2026/02/20/new-poster-1-86-2026-02-20-16-21-04.jpg)
IRCTC Puducherry Tour Package: बच्चों के एग्जाम खत्म होने वाले हैं। ऐसे में अगर आप भी परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो साउथ इंडिया की संस्कृति, समुद्र किनारे की खूबसूरती और ऐतिहासिक धरोहरों को करीब से देखने में आपकी ट्रिप यादगार रहेगी। तो IRCTC आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। Cultural and Heritage Exploration नाम के इस टूर पैकेज में आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है। इस 1 रात/2 दिन के रोड ट्रिप में आप Puducherry और Mahabalipuram (मामल्लापुरम) की सैर कर पाएंगे।
पुडुचेरी और महाबलीपुरम क्यों हैं खास?
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/20/pondicherry-2026-02-20-16-15-05.webp)
पुडुचेरी, जिसे पहले पांडिचेरी के नाम से जाना जाता था, यह फ्रांसीसी शासन के दौरान ‘पूरब का फ्रेंच रिविएरा’ कहलाता था। यह नाम तमिल शब्द से आया जो ‘पुदुचेरी’ यानी ‘नया शहर’ से निकला है। आपको बता दें कि, प्राचीन काल में यह रोमन व्यापार का एक अहम बंदरगाह भी रहा है। जहां वेदों के विद्वानों का निवास स्थान होने की वजह से इसे ‘वेदपुरी’ भी कहा जाता था।
वहीं महाबलीपुरम समुद्र किनारे पर बसा एक ऐतिहासिक शहर है। जिसमें 7वीं–8वीं सदी में पल्लव वंश द्वारा बनाए गए मंदिरों और शिल्पकला के लिए जाना जाता है। यहां का शोर टेंपल और पंच रथ जैसे स्मारक पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं।
टूर इटिनरेरी
चेन्नई – पुडुचेरी – महाबलीपुरम – चेन्नई
पहला दिन
ट्रिप के पहले दिन सुबह 7 बजे चेन्नई से रवाना होकर करीब 11 बजे आप पुडुचेरी पहुंचेंगे। इसके बाद होटल में चेक-इन करने के बाद श्री अरविंद आश्रम, बॉटनिकल गार्डन, पुडुचेरी म्यूजियम, फ्रेंच कॉलोनी और ओल्ड लाइटहाउस, फ्रेंच वॉर मेमोरियल और ऑरोविल सेरेनिटी बीच घूमने जाएंगे।
दूसरा दिन
दूसरी दिन नाश्ते के बाद आप मणाकुला विनायगर मंदिर और ऑरोविल मातृमंदिर के दर्शन करेंगे। इसके बाद महाबलीपुरम के लिए प्रस्थान होगा। यहां समुद्र तट पर स्थित शिव-विष्णु को समर्पित शोर टेंपल और पंच रथ देखने को मिलेंगे। वहीं शाम तक आप वापस चेन्नई पहुंच जाएंगे।
पैकेज में क्या-क्या शामिल है?
- पूरे टूर के लिए AC वाहन से रोड ट्रांसपोर्ट
- इटिनरेरी के अनुसार सभी दर्शनीय स्थल
- ट्रैवल इंश्योरेंस
- टोल, पार्किंग और टैक्स
- पैकेज में क्या शामिल नहीं है?
- ट्रेन या फ्लाइट टिकट
- दर्शनीय स्थलों के एंट्री टिकट
- खाना, पर्सनल खर्च, टिप्स, मिनरल वाटर
- टूर गाइड की सेवाएं
- कैमरा फीस और अन्य एक्टिविटी चार्ज
पैकेज की कीमत (प्रति व्यक्ति)
यह पैकेज 1 से 10 लोगों के ग्रुप के लिए है। कीमत कमरे की कैटेगरी और लोगों की संख्या पर निर्भर करेगा। सिंगल ऑक्युपेंसी से लेकर ट्विन और ट्रिपल शेयरिंग तक अलग-अलग रेट लागू होंगे। वहीं बच्चों के लिए अलग चार्ज निर्धारित किया गया है (CWB/CNB)। ग्रुप बुकिंग पर प्रति व्यक्ति खर्च कम लगेगा।
बुकिंग से पहले जरूरी बातें
- यात्रा मौसम और सड़क की स्थिति पर निर्भर करेगी।
- होटल उपलब्धता के अनुसार दिए जाएंगे।
- गाड़ी का प्रकार ग्रुप साइज पर तय होगा।
किसके लिए सही है यह पैकेज?
- वीकेंड ट्रिप प्लान करने वाले कपल्स
- फैमिली ट्रैवलर्स
- स्टूडेंट्स और छोटे ग्रुप
- कम बजट में कल्चर + बीच + हेरिटेज एक्सपीरियंस चाहने वाले यात्री
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us