IRCTC Goa Tour Package: गर्मियों की छुट्टियों में कम बजट में गोवा घूमने का सुनहरा मौका, IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज

IRCTC Tour Package: गर्मियों के मौसम की छुट्टियों में फैमिली और दोस्तों के साथ समंदर, बीच और मौज-मस्ती का प्लान बना रहे हैं? तो आपके लिए IRCTC एक शानदार गोवा रेल टूर पैकेज लेकर आया है।

new poster 1 (60)

IRCTC Goa Tour Package: गर्मियों के मौसम की छुट्टियों में फैमिली और दोस्तों के साथ समंदर, बीच और मौज-मस्ती का प्लान बना रहे हैं? तो आपके लिए IRCTC एक शानदार गोवा रेल टूर पैकेज लेकर आया है। यह पैकेज 5 रात/6 दिन का है। जिसमें आपको ट्रेन से सफर, होटल स्टे और गोवा की सैर सब कुछ एक ही पैकेज में मिलेगा। कम बजट में टेंशन-फ्री ट्रिप चाहने वालों के लिए ये डील परफेक्ट है। 

पैकेज की खास बातें

goa

पैकेज का नाम: चंडीगढ़ टू गोवा रेल टूर पैकेज

कितने दिन की ट्रिप: 5 रात / 6 दिन

डेस्टिनेशन: Goa

यात्रा माध्यम: ट्रेन + कैब

क्लास: 3AC / स्लीपर

आवृत्ति: हर हफ्ते (शनिवार प्रस्थान)

बुकिंग अवधि: मार्च 2026 तक

ट्रेन से सफर का शेड्यूल

WhatsApp Image 2026-02-17 at 3.04.40 PM

  • आउटवर्ड: ट्रेन नंबर 12450 (शनिवार) – चंडीगढ़ से मडगांव
  • रिटर्न: ट्रेन नंबर 12449 (बुधवार) – मडगांव से चंडीगढ़

टूर प्लान 

दिन 1 (शनिवार): चंडीगढ़ से गोवा के लिए ट्रेन यात्रा
दिन 2 (रविवार): मडगांव पहुंचना, होटल चेक-इन, फ्री डे
दिन 3 (सोमवार): नॉर्थ गोवा टूर – कालंगुट बीच, अंजुना बीच, वागाटोर बीच, फोर्ट अगुआडा
दिन 4 (मंगलवार): साउथ गोवा टूर – मंगेशी मंदिर, ओल्ड गोवा चर्च, मिरामार बीच, डोना पाउला, बोट क्रूज़
दिन 5 (बुधवार): मडगांव से चंडीगढ़ वापसी
दिन 6 (गुरुवार): यात्रा समाप्त

रुकने की व्यवस्था 

WhatsApp Image

  • होटल का नाम: होटल नीलम द ग्रैंड (या समान श्रेणी)
  • स्टे: 3 रातें गोवा में

पैकेज में क्या-क्या शामिल

3AC/SL क्लास में कन्फर्म ट्रेन टिकट मिलेगी। वहीं स्टेशन से पिक-अप और ड्रॉप मिलेगा। इसमें आपको नॉर्थ व साउथ गोवा साइटसीइंग, बोट क्रूज़, 3 नाइट होटल स्टे, 3 ब्रेकफास्ट + GST । 

क्या शामिल नहीं है

इसमें आपको ट्रेन में भोजन, लंच और डिनर मिलेगा। एंट्री टिकट व पर्सनल खर्च, एडवेंचर एक्टिविटीज व एक्स्ट्रा साइटसीइंग। 

कैंसिलेशन पॉलिसी 

अगर आप ट्रिप के 15 दिन पहले अपनी बुकिंग कैंसल करते हैं तो ₹250 प्रति यात्री कटेगा। 

  • 8–14 दिन: पैकेज का 25%
  • 4–7 दिन: 50%
  • 4 दिन से कम: 100% कटौती
  • जरूरी बातें
  • यात्रा से 1 घंटे पहले स्टेशन पहुंचें
  • होटल चेक-इन/आउट 12 बजे
  • बच्चों के लिए उम्र का प्रमाण जरूरी
  • 100% भुगतान बुकिंग के समय अनिवार्य

बुकिंग कैसे करें?

इस पैकेज की बुकिंग और जानकारी के लिए आप  IRCTC Tourism की वेबसाइट पर जाएं या ऑफिस टाइम में हेल्पलाइन से संपर्क करें।

ये भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal 18 February 2026: धनु के लिए थकावट भरा रहेगा बुधवार, मकर के घर अचानक आ सकते हैं मेहमान, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article