IRCTC Tour Package 2026: झीलों के शहर उदयपुर की सैर कराएगा आईआरसीटीसी, जानें किराया व अन्य जानकारी

IRCTC Tour Package 2026: आईआरसीटीसी देश के फेमस टूरिस्ट स्पॉट्स का भ्रमण करने के लिए टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है. इसी कड़ी में आईआरसीटीसी ने 2 रात और 3 दिनों का टूर पैकेज लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआत 4 फरवरी से होगी.

irctc (7)

IRCTC Tour Package 2026: आईआरसीटीसी देश के फेमस टूरिस्ट स्पॉट्स का भ्रमण करने के लिए टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है. इसी कड़ी में आईआरसीटीसी ने 2 रात और 3 दिनों का टूर पैकेज लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआत 4 फरवरी से होगी. 

उदयपुर जिसे झीलों का शहर भी कहा जाता है अपने इतिहास, संस्कृति और दर्शनीय स्थलों के अलावा राजपूत युग के महलों के लिए भी प्रसिद्ध है. उदाहरण के लिए लेक पैलेस पिछोला झील के एक पूरे द्वीप को कवर करता है. उदयपुर में आपको इस टूर पैकेज के तहत फतेह सागर झील, एकलिंगजी, हल्दीघाटी, नाथद्वारा और कुंभलगढ़ किले की सैर करवाई जाएगी.

Story pin image 

कितना होगा किराया

इस टूर पैकेज के तहत आपको कार से उदयपुर ले जाया जाएगा. इसके अलावा यात्रियों के ठहरने व भोजन की व्यवस्था होटल में रहेगी. IRCTC के इस टूर पैकेज के तहत अगर आप कार में अकेले सफर कर रहे हैं तो आपको 21,230 रुपये किराया देना है. वहीं, दो लोगों के साथ सफर करने पर आपका प्रति व्यक्ति किराया 10,930 रुपये है. इसके अलावा तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 7,960 रुपये है.

This may contain: an old castle sitting on top of a hill in the middle of the day with blue skies above it

ऐसे करें बुकिंग

आप IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर इस टूर पैकेज की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं. इसके अलावा आप अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन पर मौजूद IRCTC के Regional Office से भी कॉन्टेक्ट कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:IRCTC Tour Package 2026: फ्लाइट से अंडमान-निकोबार घूमने का सुनहरा मौका, आईआरसीटीसी ने लॉन्च किया 6 दिनों का स्पेशल टूर पैकेज

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article