/bansal-news/media/media_files/2026/02/16/irctc-2026-02-16-12-12-12.jpg)
IRCTC Tour Package 2026: आईआरसीटीसी समय-समय पर देश के प्रसिद्ध स्थलों पर घूमने के लिए स्पेशल टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है। इसी कड़ी में आईआरसीटीसी ने 4 रात और 5 दिनों का नैनीताल घूमने के लिए टूर पैकेज लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआत 26 फरवरी से होगी।
जानें टूर पैकेज की खासियत
नैनीताल भारत के उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं क्षेत्र में स्थित एक हिमालयी रिसॉर्ट शहर है, जो लगभग 2,000 मीटर की ऊंचाई पर बसा है। पूर्व में एक ब्रिटिश हिल स्टेशन रहा यह शहर नैनीताल झील के आसपास स्थित है, जो नौका विहार के लिए एक लोकप्रिय स्थान है और इसके उत्तरी किनारे पर नैना देवी हिंदू मंदिर स्थित है। स्नो व्यू अवलोकन बिंदु (2,270 मीटर की ऊंचाई पर) तक एक केबल कार चलती है, जहां से शहर और उत्तराखंड की सबसे ऊंची चोटी नंदा देवी सहित पहाड़ों का मनोरम दृश्य दिखाई देता है।
/bansal-news/media/post_attachments/736x/ed/38/21/ed38216f4713ddf3789fe1ec37a47f54-216896.jpg)
कितना होगा किराया
इस टूर पैकेज के तहत आपको ट्रेन से नैनीताल ले जाया जाएगा. इसके अलावा यात्रियों के ठहरने व भोजन की व्यवस्था होटल में रहेगी. IRCTC के इस टूर पैकेज के तहत अगर आप ट्रेन में अकेले सफर कर रहे हैं तो आपको ₹ 31800/- किराया देना है. वहीं, दो लोगों के साथ सफर करने पर आपका प्रति व्यक्ति किराया ₹ 17450/- है. इसके अलावा तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया ₹ 13900/- है।
ऐसे करें बुकिंग
आप IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर इस टूर पैकेज की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं. इसके अलावा आप अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन पर मौजूद IRCTC के Regional Office से भी कॉन्टेक्ट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:IRCTC Tour Package 2026: कम खर्च में करें कर्नाटक की सैर, आईआरसीटीसी लाया शानदार टूर पैकेज
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us