IRCTC Tour Package 2026: श्रीलंका में रामायण से जुड़े स्थलों का करें भ्रमण, IRCTC ने लॉन्च किया शानदार हवाई टूर पैकेज

IRCTC Tour Package 2026: आईआरसीटीसी समय-समय पर देश-विदेश की यात्रा के लिए टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है. इसी कड़ी में IRCTC जोनल कार्यालय मुंबई ने श्री रामायण यात्रा टूर पैकेज लॉन्च किया है.

irctc tour package

IRCTC Tour Package 2026: आईआरसीटीसी समय-समय पर देश-विदेश की यात्रा के लिए टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है. इसी कड़ी में IRCTC जोनल कार्यालय मुंबई ने श्री रामायण यात्रा टूर पैकेज लॉन्च किया है. यह 6 रात और 7 दिनों की यात्रा है. जिसमें लोगों को श्रीलंका में भारतीय महाकाव्य रामायण से जुड़े महत्वपूर्ण स्थानों को देखने का अवसर मिलेगा. 

इस टूर पैकेज की शुरुआत 24 जनवरी 2026, मुंबई से होगी. बता दें कि यह एक हवाई टूर पैकेज है, जिसमें यात्रियों को हवाई जहाज से श्रीलंका ले जाया जाएगा. इस यात्रा के दौरान लोगों को भोजन से लेकर होटल में ठहरने तक की व्यवस्था मिलेगी. 

इन स्थानों का करवाया जाएगा भ्रमण

इस टूर पैकेज के तहत लोगों को श्रीलंका में मनवारी और मुनीश्वरम मंदिर, सिगिरिया किला स्थल, दंबुल्ला गुफा मंदिर, थिरू कोनेश्वरम मंदिर, श्री लक्ष्मी नारायण पेरूमल मंदिर, बॉटनिकल गार्डन, पेराडेनिया, कैंडी के सांस्कृतिक कार्यक्रम, पवित्र दांत अवशेष मंदिर, बहिरावा कंदा बुद्ध प्रतिमा, रामबोडा श्री भक्त हनुमान मंदिर, चाय का कारखाना, गायत्री पीठम, सीता अम्मन मंदिर, ग्रेगरी झील, दिवुरुम्पोला मंदिर, पिन्नावाला हाथी अनाथलय, पंचमुगा अंजनेयर मंदिर, केलानिया बुद्ध मंदिर समेत कई स्थानों का भ्रमण करवाया जाएगा.  

कितना होगा किराया

IRCTC के इस टूर पैकेज के तहत अगर आप हवाई जहाज में दो लोगों के साथ सफर कर रहे हैं तो प्रति व्यक्ति किराया 98,710 रुपये है. इसके अलावा तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 73600 रुपये है. वहीं, 2 से 11 साल के बच्चे के साथ सफर करने पर किराया 71800 रुपये हैं. 

ऐसे करें बुकिंग

आप IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर इस टूर पैकेज की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं. इसके अलावा आप अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन पर मौजूद IRCTC के Regional Office से भी कॉन्टेक्ट कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें:IRCTC Tour Package 2026: गुप्त नवरात्रि में करें माता वैष्णो देवी के दर्शन, IRCTC लाया है ये खास टूर पैकेज

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article