IRCTC Tour Package 2026: फ्लाइट से बजट में कश्मीर घूमने का सुनहरा मौका, आईआरसीटीसी लाया शानदार टूर पैकेज

IRCTC Tour Package 2026: आईआरसीटीसी समय-समय देश के विभिन्न प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट्स पर घूमने के लिए टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है। इसी कड़ी में आईआरसीटीसी ने कश्मीर जाने के लिए फ्लाइट टूर पैकेज लॉन्च किया है।

IRCTC

IRCTC Tour Package 2026: आईआरसीटीसी समय-समय देश के विभिन्न प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट्स पर घूमने के लिए टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है। इसी कड़ी में आईआरसीटीसी ने कश्मीर जाने के लिए फ्लाइट टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस 5 रात और 6 दिनों के टूर पैकेज की शुरुआत 13 मार्च से होगी। 

जानें टूर पैकेज की खासियत

जम्मू-कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। यहां खूबसूरत पहाड़ियों और घाटियों का संगम है। आप इस टूर पैकेज के माध्यम से श्रीनगर की कलात्मक सुंदरता, गुलमर्ग के मनमोहक मैदानों, सोनमर्ग के लुभावने ग्लेशियरों और पहलगाम की अद्भुत घाटी का अनुभव कर सकते हैं।

This may contain: there are many small boats on the water in front of some houses and mountains behind them

गुलमर्ग जम्मू और कश्मीर के बारामुला जिले में स्थित एक विश्व प्रसिद्ध हिल स्टेशन और स्कीइंग गंतव्य है। यह अपनी बर्फ की सफेद चादर और खेलो इंडिया विंटर गेम्स की मेजबानी के लिए चर्चा में है।

This may contain: several people are sledding down a hill in the snow with pine trees behind them

पहलगाम जिसे 'चरवाहों का गांव' कहा जाता है, जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित एक बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है। अप्रैल 2025 की सुरक्षा घटनाओं के बाद बंद किए गए 14 प्रमुख पर्यटन स्थलों को फरवरी 2026 के मध्य से पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया गया है।

This may contain: people are sitting on the grass in front of some mountains and trees, while others walk around

सोनमर्ग जिसका अर्थ है 'सोने का मैदान', जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में स्थित एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह समुद्र तल से लगभग 2,730 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और अपने शानदार ग्लेशियरों, झीलों और बर्फ से ढकी चोटियों के लिए प्रसिद्ध है।

Story pin image

कितना होगा किराया

इस टूर पैकेज के तहत आपको फ्लाइट से श्रीनगर ले जाया जाएगा. इसके अलावा यात्रियों के ठहरने व भोजन की व्यवस्था होटल में रहेगी. IRCTC के इस टूर पैकेज के तहत अगर आप फ्लाइट में अकेले सफर कर रहे हैं तो आपको 56070 रुपये/- किराया देना है. वहीं, दो लोगों के साथ सफर करने पर आपका प्रति व्यक्ति किराया 45915 रुपये/- है. इसके अलावा तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 44490 रुपये /- है।

ऐसे करें बुकिंग

आप IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर इस टूर पैकेज की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं. इसके अलावा आप अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन पर मौजूद IRCTC के Regional Office से भी कॉन्टेक्ट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:IRCTC Tour Package 2026: परिवार संग घूमने का है प्लान? आईआरसीटीसी लाया जोधपुर-जैसलमेर टूर पैकेज

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article