IRCTC Tour Package: फरवरी में लें अरुणाचल प्रदेश की वादियों का आनंद, आईआरसीटीसी लाया खास टूर पैकेज

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी समय-समय पर देश के प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट्स पर घूमने के लिए टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है। इसी कड़ी में आईआरसीटीसी ने अरुणाचल प्रदेश की फेमस जगहों को घूमने के लिए विशेष टूर पैकेज लॉन्च किया है।

irctc (9)

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी समय-समय पर देश के प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट्स पर घूमने के लिए टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है। इसी कड़ी में आईआरसीटीसी ने अरुणाचल प्रदेश की फेमस जगहों को घूमने के लिए विशेष टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस 7 रात और 8 दिनों के टूर पैकेज की शुरुआत 13 फरवरी से होगी।

जानें इस टूर पैकेज की खासियत

बोमडिला भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य के पश्चिम कामेंग जिले का एक खूबसूरत पहाड़ी कस्बा और मुख्यालय है, जो अपने बौद्ध मठों, सेब के बागानों, आदिवासी संस्कृति और हिमालय के मनोरम दृश्यों के लिए जाना जाता है, खासकर बोमडिला मठ और वॉर मेमोरियल जैसे आकर्षण यहाँ प्रमुख हैं। यह भूटान के पास और तिब्बत की सीमा पर स्थित है, जहाँ से तिब्बत जाने वाला एक दर्रा भी है, जो इसे एक सामरिक और सांस्कृतिक महत्व देता है।

दिरांग, अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले में कामेंग नदी के तट पर स्थित एक सुरम्य और शांत पर्यटन स्थल है। समुद्र तल से लगभग 4900 फीट की ऊँचाई पर स्थित यह शहर अपने सुखद मौसम, गर्म पानी के झरनों, सेब के बागों और पुराने दिरांग दज़ोंग (किले) के लिए प्रसिद्ध है। यह तवांग जाने वाले पर्यटकों के लिए एक प्रमुख पड़ाव है। 

अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी छोर पर स्थित तवांग (Tawang) अपनी आध्यात्मिक शांति, बर्फीले परिदृश्यों और सामरिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। फरवरी में तवांग पूरी तरह से बर्फ की सफेद चादर से ढका हुआ रहता है।

कितना होगा किराया

इस टूर पैकेज के तहत आपको ट्रेन से गुवाहटी ले जाया जाएगा. इसके अलावा यात्रियों के ठहरने व भोजन की व्यवस्था होटल में रहेगी. IRCTC के इस टूर पैकेज के तहत अगर आप ट्रेन में अकेले सफर कर रहे हैं तो आपको 47,650 रुपये/ किराया देना है. वहीं, दो लोगों के साथ सफर करने पर आपका प्रति व्यक्ति किराया 45,630 रुपये/ है. इसके अलावा तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 35,300 रुपये/- है.

ऐसे करें बुकिंग

आप IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर इस टूर पैकेज की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं. इसके अलावा आप अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन पर मौजूद IRCTC के Regional Office से भी कॉन्टेक्ट कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: IRCTC Tour Package 2026: गंगा आरती से योग नगरी तक, आईआरसीटीसी के साथ करें हरिद्वार-ऋषिकेश दर्शन

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article