/bansal-news/media/media_files/2026/03/09/t20-world-cup-final-india-beat-new-zealand-by-96-runs-2026-03-09-00-18-00.jpg)
T20 World Cup Final: भारत ने इतिहास रच दिया। लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड अपने नाम कर लिया। भारत ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया।
159 रन पर ढेर हुई न्यूजीलैंड की टीम
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारत ने 256 रन का टारगेट दिया, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 159 रन पर ढेर हो गई।
3 बार T20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश भारत
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/08/t20-world-cup-final-2026-03-08-23-09-04.jpeg)
भारत T20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बन गया है। भारत ने 2007, 2024 और 2026 का T20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया है। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने 2-2 बार T20 वर्ल्ड कप जीता है।
भारत ने लगातार 4 ICC ट्रॉफी जीती
भारत ने लगातार चौथी ICC ट्रॉफी अपने नाम की। 2024 में T20 वर्ल्ड कप, 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी, 2025 में विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2026 में T20 वर्ल्ड कप जीता।
भारत ने की 98 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप
सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने 98 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। संजू ने 89 और अभिषेक ने 52 रन बनाए। ईशान किशन ने 54 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने 18 और शिवम दुबे ने 26 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए जेम्स नीशम ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
256 रन का टारगेट न्यूजीलैंड के लिए पहाड़
256 रन का टारगेट न्यूजीलैंड के लिए पहाड़ चढ़ने जैसा ही साबित हुआ। वे सिर्फ 159 रन ही बना पाए। टिम सीफर्ट ने 52 रन बनाए और मिचेल सेंटनर ने 43 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। जसप्रीत बुमराह ने 4 और अक्षर पटेल ने 3 विकेट झटके।
T20 वर्ल्ड कप फाइनल में बने रिकॉर्ड
भारत ने 7.2 ओवर में 100 रन पूरे किए। जो T20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में किसी भी टीम के मुकाबले सबसे तेज 100 रन का रिकॉर्ड है।
टीम इंडिया ने पावरप्ले में वर्ल्ड कप के सबसे बड़े स्कोर की बराबरी की। पिछला रिकॉर्ड 92 रन पर 1 विकेट था, जो 2024 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज ने बनाया था।
संजू सैमसन T20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने वेस्टइंडीज के मार्लोन सैमुअल्स के 85 रन का रिकॉर्ड तोड़ा। संजू ने 89 रन बनाए।
जसप्रीत बुमराह मैन ऑफ द मैच
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/08/bumrah-t20-world-cup-final-2026-03-08-23-35-44.jpeg)
T20 वर्ल्ड कप फाइनल के हीरो जसप्रीत बुमराह रहे। उन्होंने 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट चटकाए।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us