T20 World Cup: भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हार हाल में जीतने होंगे दोनों मैच.. इसके अलावा एक और शर्त

टी-20 वर्ल्ड कप में अब सुपर-8 के मुकाबले बेहद टेंशन वाले हो गए हैं। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने बाकी दोनों मैच हर हाल में जीतने होंगे। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए रन रेट को भी बेहतर रखना होगा।

T-20 World Cup India Vs Zimbabwe

 T-20 World Cup India Vs Zimbabwe: टी-20 वर्ल्ड कप में अब सुपर-8 के मुकाबले बेहद टेंशन वाले हो गए हैं। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने बाकी दोनों मैच हर हाल में जीतने होंगे। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए रन रेट को भी बेहतर रखना होगा।

 भारत का गुरुवार, 26 फरवरी को मुकाबला जिम्बाब्वे और  1 मार्च को वेस्टइंडीज से होना है।

अंडरडॉग जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला करो या मरो जैसा

अंडरडॉग जिम्बाब्वे को अब कमतर तो कोई नहीं आंक रहा है। उसने खिताब की दावेदार ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहले ही बाहर कर दिया है। इससे उसकी ताकत का अहसास किया जा सकता है। टीम इंडिया काफी मजबूत टीम है। आंकड़े भी इंडिया का पलड़ा भारी बता रहे हैं, लेकिन क्रिकेट में टीमें आंकड़ों को धरासायी कर रही हैं। ताजा उदाहरण कंगारू टीम है।

सुपर-8, ग्रुप-1 पॉइंट्स टेबल

टीममैचजीतहारपॉइंट्सनेट रन रेट
वेस्टइंडीज1102+5.350
साउथ अफ्रीका1102+3.800
भारत1010-3.800
जिम्बाब्वे1010-5.350
  • भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पहली बाधा जिम्बाब्वे टीम है। इस पर हर हाल में जीत जरूरी है। इसके बाद वेस्टइंडीज की बात करेंगे

  • ग्रुप-1 में भारत एक मैच हारने के बाद बिना कोई अंक के साथ माइनस रन रेट (-3.800) के साथ जिम्बाब्वे (-5.350) से ऊपर है।

  • भारत को सीधे क्वालिफाई करने के लिए अपने दोनों आखिरी मैच जीतने होंगे, साथ ही साउथ अफ्रीका के वेस्टइंडीज के खिलाफ जीतने की दुआ करनी होगी।

    भारत दोनों आखिरी मैच जीत गया और वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को हरा दिया तो 3 टीमों के 4-4 अंक हो जाएंगे। ऐसे में सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने भारत को रन रेट बाकी टीमों से बेहतर रखना होगा।

  • भारत शेष दो मैचों में से एक भी मैच हारा तो टीम नॉकआउट की रेस से बाहर हो जाएगी।

सुपर-8 में टीमों का समीकरण

आइए पहले बात करते हैं सुपर-8, ग्रुप-1 में टीमों का क्या समीकरण बन रहा है।

  • इस ग्रुप में साउथ अफ्रीका ने भारत को और वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को हराकर 2-2 अंक हासिल कर लिए हैं।

  • दोनों ही टीमें एक भी मैच हारीं तो रन रेट पर समीकरण अटकेगा। दोनों मैच हारने पर टीम बाहर हो जाएगी।

  • वेस्टइंडीज को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए साउथ अफ्रीका और भारत के खिलाफ अंतिम दोनों मैच जीतने होंगे। टीम एक भी मैच हारी तो रन रेट बेहतर रखना होगा।

  • जिम्बाब्वे एक मैच हार चुकी है। टीम को क्वालिफाई करने के लिए भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाफ दोनों मैच जीतने ही होंगे। एक मैच हारने पर भी टीम बाहर हो जाएगी।

इंग्लैंड नॉकआउट में पहुंचा, पाक की उम्मीदें जिंदा

  • ग्रुप-2 में 4 अंक के साथ इंग्लैंड ने सबसे पहले सेमीफाइनल में जगह बना ली। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मैच जीतकर टीम अपने ग्रुप में नंबर-1 पर फिनिश कर सकती है।

  • न्यूजीलैंड की टीम आज श्रीलंका से भिड़ेगी।

  • न्यूजीलैंड जीता तो श्रीलंका लगभग बाहर हो जाएगी, फिर श्रीलंका पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम मुकाबला जीतकर भी क्वालिफाई नहीं कर सकेगी। हालांकि, न्यूजीलैंड को क्वालिफाई करने के लिए श्रीलंका के बाद इंग्लैंड को भी हराना होगा।

  • श्रीलंका आज मैच जीता तो टीम के नॉकआउट में पहुंचने के चांस बढ़ जाएंगे। टीम फिर पाकिस्तान को आखिरी मैच हराकर सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। वहीं न्यूजीलैंड और पाकिस्तान टीमें बाहर हो जाएंगी।

  • पाकिस्तान को क्वालिफाई करना है तो श्रीलंका के खिलाफ आखिरी मैच जीतने के साथ न्यूजीलैंड के दोनों मैच हारने की दुआ भी करनी होगी।

सुपर-8, ग्रुप-2 पॉइंट्स टेबल

टीममैचजीतहारNRपॉइंट्सनेट रन रेट
इंग्लैंड (Q)22004+1.491
न्यूज़ीलैंड100110.000
पाकिस्तान20111-0.461
श्रीलंका10100-2.550

खबर अपडेट हो रही है...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article