/bansal-news/media/media_files/2026/03/01/india-vs-west-indies-india-beat-west-indies-by-5-wickets-india-in-t20-world-cup-semi-final-anju-samson-hindi-news-2026-03-01-22-59-59.jpg)
India In T20 World Cup Semi Final: भारत 6वीं बार T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गया है। भारत ने सुपर-8 के मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया। मैन ऑफ द मैच संजू सैमसन ने नाबाद 97 रन की पारी खेली। सेमीफाइनल में 5 मार्च को भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा।
वेस्टइंडीज ने दिया था 196 रन का टारगेट
टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 19.2 ओवर में ही 199 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
संजू सैमसन की मैच विनिंग इनिंग
ओपनर संजू सैमसन ने भारत के करो या मरो के मैच में दमदार पारी खेली। सैमसन 50 गेंदों में नाबाद 97 रन बनाकर भारत को मैच जिताकर लौटे। उन्होंने 12 चौके और 4 छक्के लगाए। तिलक वर्मा ने 27, हार्दिक ने 17 और सूर्यकुमार यादव 18 रन बनाए।
6वीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
भारत ने 6वीं बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। 2007 और 2024 में भारत ने खिताब जीता था। वहीं 2014, 2016 और 2022 में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।
टी20 वर्ल्ड कप में तीसरा सबसे सफल रन चेज
भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 196 रन का टारगेट चेज किया, ये टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में तीसरा सबसे सफल रन चेज है।
5 मार्च को सेमीफाइनल में इंग्लैंड से टक्कर
टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। पहले सेमीफाइनल में 4 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us