T20 World Cup: आज भारत और USA का मुकाबला, टी20 वर्ल्ड कप में विरोधियों के लिए सबसे बड़ा चैलेंज हम, जानें क्यों

India Vs USA T20 World Cup: क्रिकेट के त्योहार टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी 2026 से हो चुकी है। तीसरा मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन भारत और USA के बीच होगा।

india vs usa T20 World Cup Suryakumar yadav today match prediction hindi news zvj

T20 World Cup 2026।

India Vs USA T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में भारत USA के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगा। आज शाम 7 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला होगा। भारतीय टीम कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टी20 वर्ल्ड कप में तिरंगा लहराने के लिए तैयार नजर आ रही है।

डिफेंडिंग चैंपियन भारत को हराना आसान नहीं 

टी20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड की सीरीज टीम इंडिया का सबसे बड़ा टेस्ट था। टीम इंडिया इस टेस्ट में पास ही नहीं हुई बल्कि टॉप कर दिया है। भारत ने कीवी टीम को चारों खाने चित कर दिया। 4-1 से टी20 सीरीज जीत ली। चारों मैच भारत ने एकतरफा जीते। वहीं एक मैच में या तो न्यूजीलैंड की किस्मत अच्छी थी या फिर भारत का दिन खराब था। कीवियों को धूल चटाकर टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत ने एक स्टेटमेंट भी दे दिया कि डिफेंडिंग चैंपियन भारत को हराना किसी भी टीम के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं रहने वाला है।

Ishan Kishan: शतक लगाते ही ICC रैंकिंग में ईशान किशन की लंबी छलांग, तो T20  वर्ल्ड कप में करेंगे ओपनिंग? | Republic Bharat

ईशान किशन सरप्राइज पैकेज

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में सबसे बड़ा सरप्राइज पैकेज ईशान किशन निकलकर आए। इनफॉर्म तिलक वर्मा के चोटिल होने के बाद भारतीय टीम की टेंशन बढ़ गई थी, लेकिन ईशान किशन ने उनकी कमी महसूस ही नहीं होने दी। मौके पर चौका लगाना इसी को कहते हैं। ईशान किशन ने दोनों हाथों से मौके को भुनाया और कीवियों के खिलाफ खूब जलवा बिखेरा। ईशान किशन ने 4 टी20 मैच में 215 रन बनाए, इसमें 1 शतक और 1 फिफ्टी शामिल रही। अब वे टी20 वर्ल्ड कप में जलवा दिखाएंगे।

अर्शदीप और बुमराह से उम्मीद

भारतीय गेंदबाजी की बात की जाए तो बुमराह से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उनकी परफॉर्मेंस एक्स्ट्राऑर्डिनरी नहीं रही जैसा वो आमतौर करके दिखाते हैं, लेकिन वे बड़े मैचों के प्लेयर हैं। वहीं अर्शदीप सिंह कीवियों के खिलाफ छा गए। उन्होंने 4 मैचों में 8 विकेट चटकाए। एक बार पंजा भी मारा। मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को 5 में से 3 मैच में मौका मिला और वे उम्मीदों पर खरे उतरे। उन्होंने विरोधी बल्लेबाजों को परेशान किया और 4 विकेट अपने नाम किए। इस सीरीज में हार्दिक पांड्या ने भी दिखा दिया कि तीसरे पेसर का रोल वे बखूबी निभा सकते हैं।

संजू सैमसन के लिए शुरू होने से पहले खत्म हो गया T20 World Cup 2026, कप्तान  सूर्या ने कर दिया कन्फर्म

संजू सैमसन का फ्लॉप शो

टी20 वर्ल्ड कप में उतरने वाली भारतीय टीम में ईशान किशन के अलावा दूसरे विकेटकीपर संजू सैमसन हैं, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वे बुरी तरह फ्लॉप हुए हैं। संजू सैमसन ने 5 मैचों में सिर्फ 46 रन बनाए। उनका बेस्ट 24 रन रहा। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज को अगर आधार माना जाए तो फिर वर्ल्ड कप की प्लेइंग इलेवन में ईशान किशन को ही मौका मिलेगा। संजू सैमसन बेंच पर बैठा दिए जाएंगे, क्योंकि ईशान किशन, संजू से इक्कीस ही साबित हुए हैं।

t20 world cup 2024

भारत में ही रहेगा टी20 वर्ल्ड कप!

2024 में रोहित शर्मा ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाया था। रोहित शर्मा ने एक बयान दिया था कि भारत 2014 से लेकर 2023 तक ICC ट्रॉफी इसलिए नहीं जीत पाया क्योंकि हमारे मन में हार का डर घर कर गया था। ICC ट्रॉफी के सूखे को रोहित ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बनाकर खत्म किया। अब भारत ने खुद को साबित कर दिया, इसलिए हार का डर खत्म हो चुका है। अब कप्तान सूर्यकुमार यादव के कंधों पर जिम्मेदारी है कि ट्रॉफी भारत में ही रहनी चाहिए।

india vs usa T20 World Cup Suryakumar yadav

खतरनाक नजर आ रही टीम इंडिया

टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी भारत में ही रहेगी इसकी संभावना काफी हैं क्योंकि आज की भारतीय टीम डिफेंडिंग चैंपियन से भी खतरनाक नजर आ रही है। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन विस्फोटक बल्लेबाजी करेंगे। कप्तान सूर्यकुमार यादव का भी फॉर्म लौट आया है। वे न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज चुने गए। 5 मैच में सूर्या ने 242 रन बनाए जिसमें 3 फिफ्टी लगाईं। इनफॉर्म तिलक वर्मा भी फिट हो चुके हैं। भारत होम कंडीशन में खेलेगा तो इसका फायदा तो उसे मिलने ही वाला है।

टी20 वर्ल्ड कप में इन पर बल्लेबाजी का दारोमदार

टी20 वर्ल्ड कप में भारत की बल्लेबाजी का दारोमदार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव पर रहेगा। मिडिल ऑर्डर में हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे दम दिखाएंगे। इन सभी खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अपने परफॉर्मेंस का ट्रेलर दिखा दिया है। अब पूरी फिल्म टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे।

Jasprit Bumrah Bowling

गेंदबाजी की अगुवाई करेंगे जसप्रीत बुमराह

टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की बॉलिंग यूनिट की अगुवाई दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह करेंगे। अर्शदीप सिंह उनका साथ निभाएंगे। हर्षित राणा भी अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित कर चुके हैं। स्पिनर डिपार्टमेंट में वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव अपनी फिरकी से विरोधी बल्लेबाजों की नाक में दम करने का माद्दा रखते हैं। 

क्या सेमीफाइनल तक का सफर आसानी से तय करेगा भारत

सभी को उम्मीद है कि भारत टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक का सफर आसानी से तय करेगी, लेकिन पिछला टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि रास्ता उतना आसान नहीं होगा, जितना दिख रहा है। सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर के लिए फिक्स प्लेइंग इलेवन चुनना आसान काम नहीं होगा, क्योंकि किसी भी खिलाड़ी को बाहर करने का मतलब दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक को ड्रॉप करना होगा। टीम मैनेजमेंट के सामने सबसे बड़ा सवाल ये होगा कि कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती दोनों स्पेशलिस्ट स्पिनर्स को एक साथ खिलाया जाए या पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ वरुण चक्रवर्ती पर ही भरोसा किया जाए।

IND vs USA, T20 World Cup 2024: Why was India awarded five penalty runs  against United States? - Sportstar

टीम मैनेजमेंट के सामने चुनौती

पिछले एक साल में भारत ने अपने स्पिन अटैक पर बहुत काफी भरोसा किया है। वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने लगातार विरोधी बल्लेबाजों को परेशान किया है, लेकिन रोहित ने वॉर्निंग दी है कि जब सर्दी से गर्मी की ओर मौसम बदलता है तो शाम के मैचों में भारी ओस आएगी। स्पिन गेंदबाजी करने में मुश्किल आएगी। कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर के लिए सबसे बड़ी चुनौती यही होगी कि कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को एक साथ कैसे खिलाया जाए। अगर आप ये कॉम्बिनेशन चाहते हैं, तो आपको सिर्फ 2 तेज गेंदबाजों के साथ खेलना होगा, जो एक बड़ा चैलेंज होगा। अगर भारत तीन स्पिनर अक्षर, कुलदीप और वरुण के साथ उतरता है, तो टीम का संतुलन बिगड़ सकता है। ऐसी स्थिति में भारत को अर्शदीप सिंह जैसे अहम तेज गेंदबाज को बाहर बैठाना पड़ेगा। अगर ऐसा होता है, तो भारत के पास सिर्फ एक स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह होंगे, जबकि हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे को ऑलराउंडर के तौर पर तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालनी होगी।

IND vs USA ICC Men's T20 Cricket World Cup Match Tickets | India vs United  States of America 2026 Men's T20 World Cup - BookMyShow

भारत के ग्रुप में सिर्फ पाकिस्तान की बड़ी चुनौती, लेकिन मैच पर सस्पेंस

भारत टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप-A में है। इस ग्रुप में पाकिस्तान ही एक बड़ी चुनौती है, लेकिन मैच होगा या नहीं इस पर सस्पेंस है। पाकिस्तान की सरकार कह चुकी है कि उनकी टीम भारत के साथ मैच का बॉयकॉट करने वाली है। अगर पाकिस्तान मैच खेलने से इनकार करता है तो भारत को सीधे 2 अंक मिलेंगे। पाकिस्तान के अलावा ग्रुप-A में नामीबिया और USA कम अनुभवी हैं।

भारतीय टीम - सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह।

USA टीम - मोनांक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह, एंड्रीज गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शयान जहांगीर, सैतेजा मुक्कमल्ला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्टुश केनजिगे, शैडली वान शल्कविक, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन और शुभम रंजने।

भारत दोबारा बने चैंपियन

हर भारतीय यही चाहता है कि भारत लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बने। भारत टी20 वर्ल्ड कप का सबसे प्रबल दावेदार भी है। कप्तान सूर्यकुमार यादव और टीम को टी20 वर्ल्ड कप के लिए शुभकामनाएं।

T20 World Cup, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, India Vs USA T20 World Cup, T20 World Cup india, Surya Kumar Yadav, Rohit Sharma, Virat Kohli

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article