/bansal-news/media/media_files/2026/02/22/india-vs-south-africa-t20-world-cup-south-africa-win-by-76-runs-hindi-news-2026-02-22-23-03-23.jpg)
India Vs South Africa: T20 वर्ल्ड कप में लगातार 4 मैच जीतने के बाद भारत पहला मैच हार गया। साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 के मैच में टीम इंडिया को 76 रन से करारी शिकस्त दी। ICC टूर्नामेंट में लगातार 17 मैच जीतने के बाद भारत की ये पहली हार है।
टी20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी हार
टी20 वर्ल्ड कप में रन के अंतर से भारत की सबसे बड़ी हार है। इससे पहले भारत 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 47 रन से हारा था। 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 49 रन से हारा था।
111 रन पर ढेर हुई टीम इंडिया
साउथ अफ्रीका के 188 रन के टारगेट के सामने भारत सिर्फ 111 रन पर ढेर हो गया। भारत के लिए सबसे ज्यादा 42 रन शिवम दुबे ने बनाए। भारत के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/22/ind-vs-sa-2026-02-22-23-53-53.jpeg)
शुरुआती झटकों के बाद साउथ अफ्रीका की वापसी
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम के भारत ने 20 रन पर 3 विकेट गिरा दिए थे। इसके बाद ब्रेविस और डेविड मिलर के बीच अच्छी पार्टनरशिप हुई। ब्रेविस ने 45, मिलर ने 63 और स्टब्स ने 44 रन बनाकर साउथ अफ्रीका को अच्छे टोटल तक पहुंचाया।
बुमराह के अलावा सभी गेंदबाज महंगे
भारतीय टीम के गेंदबाज साउथ अफ्रीका के सामने महंगे साबित हुए। जसप्रीत बुमराह के अलावा सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई। बुमराह ने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन दिए और 3 विकेट लिए। अर्शदीप ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 47 रन खर्च किए। हार्दिक पांड्या ने 4 ओवर में 45 रन दिए। शिवम दुबे ने 2 ओवर में 32 रन खर्च किए।
भारत को अगले दोनों मैच जीतने जरूरी
टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सुपर-8 में अब भारत को अगले दोनों मैच जीतने जरूरी हो गए हैं। एक मुकाबला जिम्बाव्बे और दूसरा मैच वेस्टइंडीज से होगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us