/bansal-news/media/media_files/2025/11/30/india-vs-south-africa-1st-odi-india-win-by-17-run-hindi-news-2025-11-30-21-58-18.jpg)
विराट कोहली और रोहित शर्मा
India Win 1st ODI: विराट कोहली के शतक, रोहित-राहुल की फिफ्टी और हर्षित-कुलदीप की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने साउथ अफ्रीका को धूल चटा दी। भारत ने पहला वनडे 17 रन से जीत लिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली।
हर्षित-कुलदीप की बेहतरीन गेंदबाजी
भारत ने साउथ अफ्रीका को 350 रन का टारगेट दिया था। 11 रन पर साउथ अफ्रीका के 3 विकेट गिर गए थे। हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह ने शुरुआती झटके दिए। मैथ्यू ब्रीटजी, डी जॉर्जी और डेवाल्ड ब्रेविस ने पारी को संभाला। फिर अफ्रीकी बल्लेबाज कुलदीप की फिरकी में फंसते चले गए। उन्होंने 4 विकेट चटकाए। आखिर में बॉश की 70 रन की पारी ने मैच को रोमांचक बना दिया।
विराट कोहली का 52वां वनडे शतक
विराट कोहली ने इस मुकाबले में वनडे करियर का 52वां शतक लगाया। उन्होंने 120 गेंदों पर 135 रन की पारी खेली। विराट ने 11 चौके और 7 छक्के जड़े। कोहली को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
रोहित-राहुल की फिफ्टी
पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और कप्तान केएल राहुल ने फिफ्टी लगाई। रोहित ने 51 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली। उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं केएल राहुल ने 60 रन की पारी में 2 चौके और 3 छक्के उड़ाए।
वनडे में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड हिटमैन के नाम
हिटमैन रोहित शर्मा ने वनडे में छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे रोहित ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में 3 छक्के लगाए। मैच के 20वें ओवर में मार्को यानसेन की गेंद पर छक्का लगाकर रोहित ने शाहिद अफरीदी के 351 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अब वे वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। रोहित 277 वनडे में 352 छक्के हैं। वहीं अफरीदी ने 398 मैचों में 351 छक्के लगाए थे।
रायपुर में दूसरा वनडे
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे 3 दिसंबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us