India Under 19 World Cup Champion: भारत ने 6वीं बार जीता अंडर 19 वर्ल्ड कप, फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हराया, वैभव सूर्यवंशी मैन ऑफ द मैच

अंडर 19 वर्ल्ड कप का खिताब भारत ने अपने नाम कर लिया। भारत ने 6वीं बार इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी जीती है। भारत के हाथों फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हार का सामना करना पड़ा।

India Under 19 World Cup Champion India beat England by 100 runs in the final vaibhav suryavanshi 175 run hindi news

India Under 19 World Cup Champion:वैभव सूर्यवंशी की धुआंधार और दमदार पारी के दम पर भारत 6वीं बार अंडर 19 वर्ल्ड कप चैंपियन बन गया। भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन के बड़े अंतर से हराया।

भारत की बड़ी जीत

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 411 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड 40.2 ओवर में 311 रन ही बना सका और 100 रन से मैच हार गया।

फाइनल के हीरो वैभव सूर्यवंशी

इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल के हीरो 14 साल के वैभव सूर्यवंशी रहे। उन्होंने सिर्फ 55 गेंदों पर शतक जड़ा। वैभव ने 80 गेंदों पर 175 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने 15 छक्के और 15 चौके लगाए। शानदार प्रदर्शन के लिए वैभव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

ये खबर भी पढ़ें:वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी, फाइनल में बनाया रिकॉर्ड

(खबर अपडेट हो रही है)

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article