/bansal-news/media/media_files/2025/12/19/india-beat-south-africa-by-30-runs-5th-t20i-hindi-news-2025-12-19-23-33-45.jpg)
तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या
India Vs South Africa 5th T20: तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या की दमदार पारियों और इसके बाद वरुण चक्रवर्ती की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ने 5वां टी20 अपने नाम कर लिया। साउथ अफ्रीका को 30 रन से हराकर टी20 सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली।
भारत ने दिया था 232 रन का टारगेट
भारत ने साउथ अफ्रीका को 232 रन का टारगेट दिया था। साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 201 रन ही बना सकी।
हार्दिक मैच के हीरो, मैन ऑफ द सीरीज रहे वरुण चक्रवर्ती
ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 63 रन की पारी खेली और 1 विकेट लिया। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वरुण चक्रवर्ती ने मैच में 4 और सीरीज में 10 विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
तिलक वर्मा की दमदार पारी
तिलक वर्मा ने 42 गेंदों पर 73 रन की पारी खेली। उन्होंने 10 चौके और 1 छक्का लगाया।
भारत ने लगातार 8वीं टी20 सीरीज जीती
भारत ने लगातार 8वीं टी20 सीरीज जीती है। दिसंबर 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज ड्रॉ कराने के बाद भारत का ये सिलसिला शुरू हुआ था। भारत ने अब तक लगातार 14 टी20 सीरीज या टूर्नामेंट ऐसे खेले हैं, जिसमें वो हारा नहीं है। 2023 एशियन गेम्स, 2024 टी20 वर्ल्ड कप और 2025 एशिया कप जैसे टूर्नामेंट शामिल हैं। भारत को आखिरी बार अगस्त 2023 में टी20 सीरीज में हार मिली थी, जब वेस्टइंडीज ने 3-2 से सीरीज जीती थी।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत का दबदबा
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक कुल 11 द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली जा चुकी हैं। इनमें से टीम इंडिया ने 6 सीरीज जीती हैं, जबकि साउथ अफ्रीका सिर्फ 2 बार जीत सकी है। 3 टी20 सीरीज ड्रॉ रहीं। भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी बार द्विपक्षीय टी20 सीरीज में अक्टूबर 2015 में हार मिली थी। इसके बाद से भारतीय टीम ने टी20 फॉर्मेट में लगातार दबदबा बनाए रखा है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us