India Vs Namibia: T20 वर्ल्ड कप में भारत की दूसरी जीत, नामीबिया को एकतरफा मैच में 93 रन से हराया, हार्दिक पांड्या मैन ऑफ द मैच

T20 वर्ल्ड कप में भारत ने लगातार दूसरा मैच जीता। नामीबिया को एकतरफा मुकाबले में 93 रन से हराया। हार्दिक पांड्या मैन ऑफ द मैच रहे, उन्होंने फिफ्टी लगाई और 2 विकेट लिए।

India beat Namibia by 93 runs T20 World Cup India Vs Namibia hindi news

India Vs Namibia: हार्दिक पांड्या और ईशान किशन की फिफ्टी और वरुण चक्रवर्ती की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत हासिल की। भारत ने नामीबिया को एकतरफा मुकाबले में 93 रन से हराया।

210 रन के जवाब में नामीबिया 116 रन पर ढेर

नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 209 रन बनाए। जवाब में नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में सिर्फ 116 रन पर ढेर हो गई। नामीबिया के लिए सबसे ज्यादा 29 रन ओपनर लॉरेन स्टीनकैंप ने बनाए। नामीबिया के 6 बल्लेबाज खाता ही नहीं खोल सके।

ईशान किशन की ताबड़तोड़ पारी

भारतीय सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने 24 गेंदों में 61 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने 5 छक्के और 6 चौके लगाए। संजू सैमसन 8 गेंदों पर 22 रन बनाकर आउट हुए। तिलक ने 25 और सूर्यकुमार यादव ने 12 रन बनाए। नामीबिया के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट कप्तान मेरवे गेरहार्ड इरास्मस ने चटकाए।

हार्दिक पांड्या ने दिखाया दम

hardik pandya

मिडिल ऑर्डर में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 28 गेंदों पर शानदार 52 रन की पारी खेली। उन्होंने 4 छक्के और इतने ही चौके जड़े। इसके बाद गेंदबाजी में 4 ओवर में सिर्फ 21 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। हार्दिक पांड्या मैन ऑफ द मैच रहे।

वरुण चक्रवर्ती की घातक गेंदबाजी

मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती नामीबिया के बल्लेबाजों के लिए पहेली ही साबित हुए। उन्होंने सिर्फ 2 ओवर में 7 रन देकर 3 बल्लेबाजों को चलता किया।

रन के अंतर से भारत की सबसे बड़ी जीत

टी20 वर्ल्ड कप में रन के अंतर से भारत की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 2012 में भारत ने इंग्लैंड को 90 रन से हराया था।

भारत की लगातार 10वीं जीत

टी20 वर्ल्ड कप में भारत की लगातार 10वीं जीत है। 2024 के वर्ल्ड कप में भारत ने लगातार 8 मैच जीते थे। 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने अजेय रहते हुए खिताब जीता था।

15 फरवरी को पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत

टी20 वर्ल्ड कप में फैंस को 15 फरवरी का इंतजार है, क्योंकि इस दिन भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला होगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article