MP Weather Update: मध्यप्रदेश में शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा, प्रदेश में अगले दो दिन तक नहीं बदलेगा मौसम

MP Weather Update 28 November 2025: मध्यप्रदेश में ठंड का असर लगातार जारी है। शहडोल जिले का कल्याणपुर प्रदेश के सबसे ठंडे शहर में रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले दो दिनों तक प्रदेश में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

MP Weather Update

MP Weather Update 28 November 2025: मध्यप्रदेश में ठंड का असर लगातार जारी है। शहडोल जिले का कल्याणपुर प्रदेश के सबसे ठंडे शहर में रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले दो दिनों तक प्रदेश में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक प्रदेश के पूर्वी हिस्से का मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। जिसके बाद वृद्धि देखी जा सकती है। वहीं, पश्चिमी हिस्से में अगले पांच दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आने की संभावना है।

उत्तरी में दो मौसमी सिस्टम सक्रिय

उत्तरी भारत में दो मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं, जो देश के मौसम को प्रभावित कर रहे हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में उत्तर पाकिस्तान और निकटवर्ती क्षेत्रों में माध्य समुद्र सतह से 3.1 से 5.8 किमी की ऊंचाई के मध्य सक्रिय है। एक प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में माध्य समुद्र सतह से 1.5 किमी ऊंचाई पर सक्रिय है।

मध्यप्रदेश के सबसे ठंडे पांच शहर

शहर (जिला)न्यूनतम तापमान (°C में)
कल्याणपुर (शहडोल)6.1
नौगाँव (छतरपुर)6.5
रीवा6.8
उमरिया6.9
खजुराहो (छतरपुर)7.8

28 Nov 2025 MP Map

29 Nov 2025 MP Map

30 Nov 2025 MP Map

1 Dec 2025 MP Map

2 Dec 2025 MP Map

MP IAS Santosh Verma Protest

MP IAS Santosh Verma against Brahmin Samaj: भोपाल में मंत्रालय के सामने शुक्रवार, 28 नवंबर 2025 को ब्राह्मण समाज ने IAS संतोष वर्मा के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस समेत ब्राह्मण समाज के बड़ी संख्या में नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। उन्होंने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की और सरकार पर दबाव बनाने का प्रयास किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article