Discount: Samsung Galaxy S24 पर भारी छूट: 30,000 रुपये से ज्यादा सस्ता, जानें कहां मिल रही डील

Samsung Galaxy S24 Discount: अगर आप फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो आपको जानकारी के लिए बता दें कि यह मौका आपके लिए शानदार साबित हो सकता है। इस समय Samsung Galaxy S24 पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।

new poster 1 (83)

Samsung Galaxy S24 Discount: अगर आप फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो आपको जानकारी के लिए बता दें कि यह मौका आपके लिए शानदार साबित हो सकता है। इस समय Samsung Galaxy S24 पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म में इस फोन पर 30,000 रुपए से ज्यादा की सीधी छूट मिल रही है। जिससे इसकी कीमत काफी किफायती हो गई है।

दरअसल, अगले हफ्ते सैमसंग अपनी नई Galaxy S26 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। ऐसे में कंपनी अपने पुराने फ्लैगशिप मॉडल्स की कीमतों में कटौती कर रही है। इसका सबसे बड़ा फायदा Galaxy S24 को मिलेगा। शानदार कैमरा, प्रीमियम डिजाइन और दमदार डिस्प्ले वाला यह फोन अब पहले के मुकाबले काफी सस्ते दाम में आप खरीद सकते हैं। 

Samsung Galaxy S24 के फीचर्स

galaxy-s24

Galaxy S24 में 6.2 इंच का Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले आ रहा है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।  फोन की स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass Victus 2 की प्रोटेक्शन दी गई है।

वहीं अगर हम इसके परफॉर्मेंस की बात करें तो Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। जिसे Adreno 750 GPU के साथ पेयर किया गया है। फोटोग्राफी की बात करें तो इसके रियर में 50MP + 12MP + 10MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जबकि फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं इसकी इसमें 4000mAh की बैटरी मिलती है, जो 25W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। रोज़मर्रा के इस्तेमाल के साथ-साथ गेमिंग और कैमरा लवर्स के लिए भी यह फोन अच्छा ऑप्शन बन जाता है।

कहां और कितने में मिल रहा है फोन?

भारत में इस फोन को 74,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन फिलहाल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला Onyx Black वेरिएंट लगभग  42,170 रुपए में लिस्ट किया गया है। इसके साथ बैंक ऑफर या कैशबैक जोड़ने पर कीमत करीब 41,000 रुपये तक आ सकती है। इस प्राइस रेंज में यह फोन फ्लैगशिप सेगमेंट के सबसे वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन्स में से एक बन जाता है।

Google Pixel 9a भी हुआ सस्ता

सिर्फ Samsung ही नहीं  Google ने भी अपने स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की है। हाल ही में Pixel 10a लॉन्च होने के बाद कंपनी ने Google Pixel 9a की कीमत घटा दी है। पहले 49,999 रुपए में लॉन्च हुआ Pixel 9a अब करीब 10,000 रुपए सस्ता होकर 39,999 रुपये में मिल रहा है। कैमरा क्वालिटी और क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरियंस पसंद करने वालों के लिए यह डील भी काफी आकर्षक हो सकती है।

ये भी पढ़ें :  Breaking News Live Update 20 February: जबलपुर में आरती-अजान एक साथ होने से हुआ पथराव, पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लिया

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article