Car launch February 2026: फरवरी में ऑटोमोबाइल मार्केट में बड़ा धमाका, लॉन्च होंगी 5 नई शानदार कारें, फॅार्च्यूनर को मिलेगी बड़ी टक्कर

फरवरी 2026 में भारत में 5 नई शानदार कारें लॉन्च होंगी। Nissan Tekton, MG Majestor, BMW X3, Volkswagen Tayron और VinFast की इलेक्ट्रिक SUV मार्केट में एंट्री करेंगी, जो पावर, लग्जरी और टेक्नोलॉजी के साथ Fortuner को चुनौती देंगी।

_february-2026-new-car-launches-india-suv-luxury hindi news zxc

Car launch February 2026: फरवरी का महीना भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए बेहद खास साबित होने वाला है। इस दौरान देश में एक से बढ़कर एक प्रीमियम और पावरफुल कारें लॉन्च होने जा रही हैं, जो डिजाइन, फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में मौजूदा मॉडलों को कड़ी चुनौती देंगी। SUV और लग्जरी सेगमेंट में बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनियां नए और अपडेटेड मॉडल पेश कर रही हैं।

Nissan Tekton 

491efe10-3058-4e5e-a2b9-16dd169622f3
Nissan Tekton

Nissan Tekton, जो 4 फरवरी को लॉन्च होने वाली है। यह SUV रेनो डस्टर की सिब्लिंग मानी जा रही है और इसमें 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है। मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स विकल्पों के साथ यह मिड-साइज SUV सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश करेगी। 

JSW MG Majestor

e82801d5-99b5-444e-989a-0017a6339ca3
JSW MG Majestor

JSW MG Majestor 12 फरवरी को भारतीय बाजार में एंट्री करने वाली है। इसका मस्कुलर SUV लुक, बड़ा फ्रंट ग्रिल, स्किड प्लेट और स्प्लिट LED हेडलैंप काफी ज्यादा चरचे में हैं। यह SUV खासतौर पर बड़े और प्रीमियम सेगमेंट के ग्राहकों को आकर्षित करेगी। 

BMW X3 30 xDrive M Sport Pro

137949d0-cb2a-438a-ae3d-7620e7f19303
BMW X3 30 xDrive M Sport Pro

16 फरवरी को BMW X3 30 xDrive M Sport Pro लॉन्च होने वाली है। यह अब तक की सबसे पावरफुल X3 होगी, जिसमें 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 48V माइल्ड हाइब्रिड तकनीक दी गई है। यह कार 258hp की पावर और 400Nm का टॉर्क जनरेट करेगी। 

Volkswagen Tayron R-Line

1bfdc39b-7bb2-42f3-a900-a7cb3ae0a8ee
Volkswagen Tayron R-Line

फरवरी में ही Volkswagen Tayron R-Line भी लॉन्च होगी। यह 7-सीटर प्रीमियम SUV होगी, जिसमें 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, AWD सिस्टम और स्पोर्टी परफॉर्मेंस मिलेगी। 

SUV Limo Green

e1055979-263b-44dc-911d-3401860a99b4
SUV Limo Green

वियतनाम की कंपनी VinFast अपनी 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV Limo Green को भारतीय बाजार में उतारने वाली है, जो इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को नया विकल्प देगी। पेटेंट और तस्वीरों से पता चलता है कि Limo Green का डिजाइन VF6 और VF7 जैसा होगा। 

फरवरी का महीना कार खरीदारों के लिए सही रहने वाला है, जहां पावर, लग्जरी और टेक्नोलॉजी का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article