UPSC: यूपीएससी ने IES और ISS के लिए शुरू की आवेदन प्रक्रिया, जानें कैसे करें अप्लाई

UPSC: संघ लोक सेवा आयोग ने इंडियन इकोनॉमिक सर्विस और इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है।

UPSC

UPSC: संघ लोक सेवा आयोग ने इंडियन इकोनॉमिक सर्विस और इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 3 मार्च है। 

वैकेंसी डिटेल्स 

इंडियन इकोनॉमिक सर्विस - 16
इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस - 28
कुल पदों की संख्या- 44

एजुकेशन क्वालिफिकेशन 

इंडियन इकोनॉमिक सर्विस: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इकोनॉमिक्स/अप्लायड इकोनॉमिक्स/ बिजनेस इकोनॉमिक्स/इकोमेट्रिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री।

इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस: स्टेटिस्टिक्स/मैथमेटिक्स स्टैटिक्स/एप्लाइड स्टैटिस्टिक्स किसी भी विषय के साथ बैचलर डिग्री। साथ में स्टैटिस्टिक्स/मैथमेटिक्स स्टैटिक्स/अप्लाई स्टैटिक्स में मास्टर्स की डिग्री।

एज लिमिट

1. न्यूनतम : 21 साल
2. अधिकतम : 30 साल
3. उम्मीदवारों का जन्म 1 अगस्त 2026 से पहले और 2 अगस्त 1996 के बाद न हुआ हो।
4. ऊपरी उम्र में रिजर्व कैटेगिरी के कैंडिडेट्स को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

फीस 

1. सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी : 200
2. एससी,एसटी,पीएच,सभी महिलाएं : नि:शुल्क

सिलेक्शन प्रोसेस 

1. प्रीलिम्स एग्जाम
2. मेन्स एग्जाम
3. इंटरव्यू

ऐसे करें आवेदन

1. यूपीएससी की वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
2. यहां Examination Notices सेक्शन पर क्लिक करें।
3. यहां Engineering Services (Preliminary) Examination, 2026 का टाइटल नजर आएगा।
3. इसके सामने नोटिफिकेशन देखने का विकल्प मिलेगा।
पूरा नोटिफिकेशन चेक करने के बाद रजिस्ट्रेशन करें।
4. New Registration पर क्लिक करके अपनी बेसिक डिटेल्स दर्ज करें।
5. अपना वैलिड ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर भरें।
6. अब पार्ट 2 में लॉगइन करें। यहां बाकी मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।
7. पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर भी अपलोड करें।
8. आईडी प्रूफ, मार्कशीट, फोटो, सिग्नेचर सही साइज में अपलोड करें।
9. एग्जाम सेंटर का चुनाव करें।
10. फीस का भुगतान करें।
11. फॉर्म सब्मिट करें।
12. फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

यह भी पढ़ें:NTPC Job: एनटीपीसी में इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article