/bansal-news/media/media_files/2026/02/08/job-2026-02-08-12-20-28.jpg)
PNB Vacancy: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट pnb.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती एक साल के लिए की जाएगी। इस पोस्ट के लिए 8 फरवरी से आवेदन शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की अंतिम तारीख 24 फरवरी है.
स्टाइपेंड :
1. मेट्रो सिटीज : 15,000 रुपए प्रति माह
2. अन्य शहर, गांव : 12,300 रुपए प्रति माह
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
1. मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट/कॉलेज और विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री।
2. ग्रेजुएशन के रिजल्ट की घोषणा 31 दिसंबर 2025 से पहले ही चुकी हो।
3. उम्मीदवार जिस राज्य से अप्लाई कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा को पढ़ने, लिखने और बोलने में एक्सपर्ट होना चाहिए।
एज लिमिट :
1. न्यूनतम : 20 साल
2. अधिकतम : 28 साल
3. उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
4. उम्मीदवारों की डेट ऑफ बर्थ 2 जनवरी 1998 से पहले और 1 जनवरी 2006 के बाद की नहीं होनी चाहिए।
5. एससी/एसटी : 05 साल की छूट
6. ओबीसी (नॉन क्रीमीलेयर) : 3 साल की छूट
7. पीडब्ल्यूबीडी : 10 साल की छूट
सिलेक्शन प्रोसेस
1. लिखित परीक्षा
2. लोकल लैंग्वेज टेस्ट
3. पर्सनल इंटरव्यू
एग्जाम पैटर्न
जनरल/फायनेंशियल अवेयरनेस- 25
जनरल इंग्लिश- 25
क्वांटिटेटिव एंड रीजनिंग एप्टीट्यूड- 25
कंप्यूटर नॉलेज- 25
टोटल- 100
ऐसे करें आवेदन
1. ऑफिशियल वेबसाइट pnb.bank.in पर जाएं।
2. यहां Employment Opportunities सेक्शन में PNB Apprentice Program 2025-26 के लिंक पर क्लिक करें।
3. मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
4. जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
5. अपनी कैटेगरी के मुताबिक एप्लीकेशन फीस भरें।
6. फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रखें।
यह भी पढ़ेंं:MPESB Vacancy: एमपी पुलिस में निकली कंप्यूटर पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us