MPESB Vacancy: एमपी पुलिस में निकली कंप्यूटर पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

MPESB Vacancy: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने प्रदेश के युवाओं के लिए पुलिस विभाग में शामिल होने का एक और सुनहरा अवसर प्रदान किया है। बोर्ड ने MP पुलिस ASI (कंप्यूटर) और हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर) भर्ती 2026 की आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

mp police

MP Police MPESB HC and ASI Recruitment 2026: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने प्रदेश के युवाओं के लिए पुलिस विभाग में शामिल होने का एक और सुनहरा अवसर प्रदान किया है। बोर्ड ने MP पुलिस ASI (कंप्यूटर) और हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर) भर्ती 2026 की आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से तकनीकी रूप से दक्ष उम्मीदवारों को पुलिस बल का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। बता दें कि बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के तहत कुल 89 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

पदों की डिटेल्स और रिक्तियां

असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI - कंप्यूटर): 14 पद

हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर): 75 पद

योग्यता और आयु सीमा

ASI (कंप्यूटर): उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर इंजीनियरिंग या संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर): उम्मीदवार ने 12वीं कक्षा (इंटरमीडिएट) फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित (PCM) विषयों के साथ उत्तीर्ण की हो। साथ ही, उनके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर डिप्लोमा होना आवश्यक है।

आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए (आयु की गणना 19 फरवरी 2026 के आधार पर की जाएगी)। आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

WhatsApp Image 2026-02-05 at 4.38.47 PM

महत्वपूर्ण तिथियां

1. नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 3 फरवरी 2026

2. ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 5 फरवरी 2026

3. आवेदन की अंतिम तिथि: 19 फरवरी 2026

4. आवेदन में सुधार (करेक्शन) की अंतिम तिथि: 24 फरवरी 2026

5. परीक्षा की तिथि: 24 मार्च 2026

आवेदन शुल्क

1. सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी: 500 रुपये

2. एससी/एसटी/महिला उम्मीदवार (म.प्र. निवासी): 250 रुपये

3. दिव्यांग (PH/PWD) श्रेणी: निःशुल्क (आवेदन शुल्क से छूट)

चयन प्रक्रिया

1. इन पदों पर अंतिम चयन के लिए उम्मीदवारों को चार चरणों से गुजरना होगा।

2. लिखित परीक्षा : यह 24 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी।

3. शारीरिक दक्षता परीक्षण: लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों को शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।

4. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: सफल उम्मीदवारों के शैक्षणिक और अन्य प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी।

5. मेडिकल टेस्ट : अंतिम रूप से फिट पाए जाने वाले उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी।

6. उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर विस्तृत ‘रूलबुक’ पढ़ सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:MPPSC Vacancy: एमपीपीएससी में असिस्टेंट टाउन प्लानर के 39 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article