MP Apex Bank Job: एमपी एपेक्स बैंक में बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, ऐसे करें अप्लाई

MP Apex Bank Job: एमपी एपेक्स बैंक की ओर से कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसाइटी मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया गया है। इससे पहले इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 5 फरवरी थी। इसे 7 मार्च 2026 तक के लिए एक्सटेंड किया गया है।

job (7)

MP Apex Bank Job: एमपी एपेक्स बैंक की ओर से कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसाइटी मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया गया है। इससे पहले इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 5 फरवरी थी। इसे 7 मार्च 2026 तक के लिए एक्सटेंड किया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट apexbankmp.bank.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स 

कंप्यूटर ऑपरेटर- 748
कंप्यूटर ऑपरेटर- 176
सोसाइटी मैनेजर- 839
कंप्यूटर प्रोग्रामर- 17
फाइनेंशियल एनालिस्ट- 34
इंटरनल ऑडिटर- 1
ब्रांच मैनेजर- 209
कंप्यूटर प्रोग्रामर-II- 5
अकाउंटेंट- 47
कुल पदों की संख्या- 2076

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 

1. कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसाइटी मैनेजर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
2. उम्मीदवारों को हिंदी और अंग्रेजी का नॉलेज होना चाहिए।

एज लिमिट 

1. न्यूनतम : 18 वर्ष
2. अधिकतम : 35 वर्ष
3. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।
4. एससी, एसटी,ओबीसी उम्मीदवारों को उम्र में 5 साल की छूट दी जाएगी।

फीस 

1. एससी, एसटी, दिव्यांग : 650 रुपए
2. अनारक्षित वर्ग : 850 रुपए

सैलरी

1. कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसाइटी मैनेजर: पे लेवल 4 के अनुसार, 19,500 - 62,000 रुपए प्रतिमाह
2. ऑफिसर लेवल: पे लेवल 9 - 36,200 - 1,14,800 रुपए प्रतिमाह

सिलेक्शन प्रोसेस

1. लिखित परीक्षा
2. इंटरव्यू

ऐसे करें अप्लाई

1. ऑफिशियल वेबसाइट apexbankmp.bank.in पर जाएं।
2. होमपेज पर मौजूद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
3. एप्लिकेशन फीस का पेमेंट करें।
4. फॉर्म सब्मिट करें।
5. इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

यह भी पढ़ें:UPSC: ग्रेजुएटेड युवाओं के लिए सुनहरा मौका, यूपीएससी ने निकाली CAPF असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर भर्ती

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article