‘द केरल स्टोरी 2’ की बढ़ीं मुश्किलें: सर्टिफिकेशन पर हाईकोर्ट का नोटिस, रिलीज पर रोक की मांग

Kerala Story 2 Controversy: ‘द केरल स्टोरी 2’ फिल्म की अब मुश्किलें बढ़ते जा रही हैं। सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिलने के बाद से ही फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ को लेकर केरल में विवाद बढ़ते जा रहे हैं।

new poster 1 (82)

Kerala Story 2 Controversy: ‘द केरल स्टोरी 2’ फिल्म की अब मुश्किलें बढ़ते जा रही हैं। सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिलने के बाद से ही फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ को लेकर केरल में विवाद बढ़ते जा रहे हैं। फिल्म पर केरल राज्य की छवि को गलत तरीके से दिखाने का आरोप लगाते हुए हाई कोर्ट में याचिका दाख़िल की गई है। जिसमें याचिकाकर्ता ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है।

फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह और निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह की यह फिल्म अपने पहले पार्ट की तरह ही संवेदनशील मुद्दों को लेकर विवाद में घिर गई है। वहीं इस फिल्म को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने ‘झूठा प्रोपेगेंडा’ बताया है। अब इस मामले में केरल हाई कोर्ट ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन और फिल्म निर्माताओं को एक नोटिस जारी किया है।

क्या है विवाद का कारण ?

WhatsApp Image 2026-02-20 at 10.29.40 AM

फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ में लव-जिहाद और जबरन धर्म परिवर्तन जैसे मुद्दों को दिखाया गया है। फिल्म का ट्रेलर भी सामने आया है। जिसमें कहानी केरल के साथ-साथ राजस्थान और मध्य प्रदेश से जुड़ी कुछ लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती नज़र आ रही है, जो कथित रूप से आतंकवादी संगठनों के जाल में फंस जाती हैं। 

याचिकाकर्ता का आरोप है कि फिल्म का टाइटल और ट्रेलर ऐसा संदेश देता है मानो ये सारी घटनाएं सिर्फ केरल में ही हो रही हों, जिससे पूरे राज्य और वहां के लोगों की छवि खराब  होती है।

जानकारी के लिए आपको बतादें कि, कल यानी 19 फरवरी गुरुवार को सेंसर बोर्ड से फिल्म को U/A सर्टिफिकेट भी मिला। इसे लेकर फिल्म के डायरेक्टर कामाख्या नारायण सिंह का रिएक्शन भी सामने आया था। उनका कहना था कि इस फिल्म को सभी परिवार अपनी बहन बेटियों के साथ जरूर देखें। लेकिन अब फिल्म की रिलीज को लेकर मुसीबतें बढ़ने लगी है।

ये भी पढ़ें: Breaking News Live Update 20 February: इंदौर एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए 200 नई सीटें लगेंगी, लखनऊ पहुंचे राहुल गांधी, मानहानि केस में सुल्तानपुर के कोर्ट में होंगे पेश

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article