Rhea Chakraborty New Movie: 7 साल बाद इस सीरीज में नजर आएंगी Rhea Chakraborty, जल्द ही Netflix पर होगी रिलीज

रिया चक्रवर्ती 7 साल के लंबे ब्रेक के बाद हंसल मेहता की नेटफ्लिक्स सीरीज 'फैमिली बिजनेस' से एक्टिंग में वापसी कर रही हैं। सुशांत के निधन के बाद उपजे कानूनी संघर्षों और मानसिक तनाव को पीछे छोड़कर, रिया अब अनिल कपूर और विजय वर्मा के साथ स्क्रीन साझा करेंगी।

Photo Collage Himachal Pradesh Travel Vlog YouTube Thumbnail

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने आखिरकार अपनी लाइफ का दूसरा चैप्टर शुरू कर लिया है। लगभग सात साल के लंबे ब्रेक के बाद रिया एक बार फिर एक्टिंग की दुनिया में लौट रही हैं। एक्ट्रेस पॉपुलर फिल्ममेकर हंसल मेहता की अपकमिंग नेटफ्लिक्स वेब सीरीज ‘फैमिली बिजनेस’ में नजर आएंगी। इस सीरीज की अनाउंसमेंट कुछ ही दिन पहले हुई है और यह खबर रिया के साथ-साथ उनके फैंस के लिए भी काफी इमोशनल है।

मुश्किलों से भरा रहा रिया का सफर

रिया चक्रवर्ती के लिए बीते कुछ साल बेहद मुश्किलों से भरे रहे। उनके बॉयफ्रेंड और एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की डेथ के बाद उनकी लाइफ पूरी तरह बदल गई। इसके बाद रिया ड्रग्स केस में फंस गईं, जिसमें उन्हें और उनके भाई को गिरफ्तार भी किया गया। लंबे समय तक उन्हें कोर्ट के चक्कर लगाने पड़े और परिवार को काफी मानसिक तनाव झेलना पड़ा। हालांकि, कई सालों की कानूनी लड़ाई के बाद इस केस को बंद कर दिया गया और रिया को राहत मिली।

एक्टिंग से बना ली थी दूरी

हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपने एक्टिंग कमबैक को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा भी आया था जब उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का फैसला कर लिया था। रिया के मुताबिक, जिस सपने के लिए उन्होंने 10 साल से ज्यादा मेहनत की थी, उसे छोड़ना उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। इस फैसले से उबरने के लिए उन्हें कई थेरेपी सेशन्स लेने पड़े थे।

हंसल मेहता ने फिर से जगाया भरोसा

वेब सीरीज ‘फैमिली बिजनेस’ के लिए रिया पहली बार में तैयार नहीं थीं। उन्होंने खुद बताया कि वह इस प्रोजेक्ट को करना नहीं चाहती थीं। लेकिन डायरेक्टर हंसल मेहता और राइटर ने उनसे लंबी बातचीत की और समझाया कि उन्हें यह सीरीज जरूर करनी चाहिए।

सात साल बाद सेट पर लौटने का एहसास

रिया ने बताया कि सात साल बाद फिर से सेट पर आना उनके लिए एक अलग ही अनुभव था। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में उन्होंने जिंदगी को बहुत करीब से देखा और समझा है। उनके लिए एक्टिंग में वापसी बिल्कुल एक साइकिल चलाने जैसी थी जिसे एक बार सीख लिया तो कभी भूला नहीं जा सकता

बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत को किया याद

रिया ने सुशांत के जाने के बाद के दर्द को भी याद किया। उन्होंने कहा कि उस समय वह किसी भी तरह से काम करने के लिए तैयार नहीं थीं, न इमोशनली, न मेंटली और न ही फिजिकली। जिन सालों में कोई उनके साथ काम नहीं करना चाहता था, वे साल उनके लिए बेहद दर्दनाक थे।

बड़े कलाकारों के साथ नजर आएंगी रिया

अब रिया चक्रवर्ती अपने नए सफर के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ‘फैमिली बिजनेस’ सीरीज में उनके साथ अनिल कपूर और विजय वर्मा जैसे एक्टर नजर आएंगे। यह सीरीज न सिर्फ रिया का कमबैक है बल्कि उनकी हिम्मत, धैर्य और न्यू स्टार्टिंग की स्टोरी भी है। 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article