Nifty All Time High: 14 महीने बाद निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड, शेयर बाजार में जबरदस्त उत्साह, सेंसेक्स ने 86,026 और निफ्टी ने 26,306 का लेवल छुआ

Nifty All Time High: 14 महीने बाद शेयर मार्केट ऑलटाइम हाई पर,सेंसेक्स ने 86,026 और निफ्टी ने 26,306 का लेवल छुआ. निफ्टी 50 इंडेक्स ने लगभग 14 महीने और 289 ट्रेडिंग सत्रों के बाद अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए नई ऊँचाई छू ली।

Share Market Hike News

Nifty All Time High: लंबे समय बाद घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स एक बार फिर नई हाई पर पहुंचा है। निफ्टी ने 26,295 का ऑल टाइम हाई पर रिकॉर्ड बनाया है। सोमार को बढ़त के साथ बाजार खुला है। 100 अंकों की तेजी के साथ 85,750 के स्तर पर सेंसेक्स का कारोबार पहुंच गया है। इसके असर से आज 27 नवंरब को ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बढ़त देखने को मिली है। 

भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार सुबह बड़ी छलांग लगाते हुए इतिहास रच दिया। निफ्टी 50 इंडेक्स ने लगभग 14 महीने और 289 ट्रेडिंग सत्रों के बाद अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए नई ऊँचाई छू ली। यह उछाल ऐसे समय आया है जब अमेरिका के साथ ट्रेड डील नहीं हो सकी है और भू-राजनीतिक तनाव भी जारी है, फिर भी बाजार ने शानदार बढ़त दर्ज की।

निफ्टी 50, जो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की 50 प्रमुख कंपनियों का सूचकांक है, 26,277 के पिछले सर्वकालिक उच्च स्तर (सितंबर 2024) को पार करते हुए नई ऊंचाई पर पहुंच गया। इस रैली में भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे दिग्गज शेयरों का बड़ा योगदान रहा।

सेंसेक्स भी मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है और अपने पिछले बंद स्तर से 250 अंक ऊपर है। यह अभी भी अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 85,978.25 (सितंबर 2024) से करीब 200 अंक दूर है।

क्यों चढ़ा बाजार?

पिछले कुछ महीनों से भारतीय बाजार एशियाई बाजारों की तुलना में कमजोर प्रदर्शन कर रहे थे। ऊँचे वैल्युएशन, सुस्त कॉरपोरेट नतीजे और विदेशों से निकासी के चलते निवेशकों में सावधानी बढ़ी हुई थी। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय व्यापार तनाव और भू-राजनीतिक जोखिमों ने भी दबाव बनाया।

लेकिन हाल के दिनों में माहौल बदला है।

  • वैल्युएशन में सुधार

  • टैक्स में राहत

  • और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद

इन कारकों ने बाजार की धारणा को सकारात्मक बनाया। खासकर, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा अगले महीने दरें घटाने की उम्मीद और उसके बाद भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा भी कटौती की संभावना ने निफ्टी को मजबूती दी।

ये शेयर 1 साल की हाईक में

बीएसई में शुक्रवार के कारोबार के दौरान कुल 3,424 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,904 शेयरों में तेजी दर्ज की गई, जबकि उतनी ही संख्या यानी 1,904 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 211 शेयर बिना किसी बदलाव के सपाट रहे।

मार्केट मूवमेंट में खास बात यह रही कि 62 शेयर अपने एक साल के उच्च स्तर (52-week high) पर पहुंच गए, जबकि 57 शेयर एक साल के निचले स्तर (52-week low) पर फिसल गए।
इसके अलावा, 89 शेयर अपर सर्किट में लॉक हो गए, जबकि 63 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article