Gold Rate Today 18 January 2026: एक हफ्ते में ₹3320 महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी लगाई छलांग, जानें आज के ताजा रेट

Gold Rate Today 18 January 2026: देश में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते एक हफ्ते में सोने के दाम लगातार ऊपर चढ़े हैं, जबकि चांदी ने भी जबरदस्त छलांग लगा दी है।

new poster

Gold Rate Today 18 January 2026: देश में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते एक हफ्ते में सोने के दाम लगातार ऊपर चढ़े हैं, जबकि चांदी ने भी जबरदस्त छलांग लगा दी है। अगर हम वीकली के आधार पर देखें तो 24 कैरेट सोना ₹3,320 प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। तो 22 कैरेट सोने के दाम ₹3,050 बढ़े हैं। 18 जनवरी 2026 को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,43,930 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,31,950 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

आज का गोल्ड रेट (₹ प्रति 10 ग्राम)

शहर22 कैरेट24 कैरेट
दिल्ली1,31,9501,43,930
मुंबई1,31,8001,43,780
अहमदाबाद1,31,8501,43,830
चेन्नई1,31,8001,43,780
कोलकाता1,31,8001,43,780
हैदराबाद1,31,8001,43,780
जयपुर1,31,9501,43,930
भोपाल1,31,8501,43,830
लखनऊ1,31,9501,43,930
चंडीगढ़1,31,9501,43,930

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की चमक अभी भी बरकरार है। हाजिर बाजार में सोना 4603.51 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि ग्लोबल संकेतों का सीधा असर घरेलू कीमतों पर दिख रहा है। 

आज का गोल्ड रेट

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोना ₹1,43,780 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। 22 कैरेट सोना ₹1,31,800 प्रति 10 ग्राम रहा। पुणे और बेंगलुरु में भी लगभग यही भाव बने हुए हैं। 

चांदी ने रिकॉर्ड उछाल

चांदी की बात करें तो इसमें तेजी और भी ज्यादा है। एक हफ्ते में चांदी ₹35,000 प्रति किलो महंगी हुई है। आज यानी18 जनवरी की सुबह चांदी ₹2,95,000 प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। वहीं विदेशी बाजार में चांदी का हाजिर भाव 90.33 डॉलर प्रति औंस पर है। घरेलू बाजार में 2026 की शुरुआत से अब तक चांदी करीब 22.4% चढ़ चुकी है, जो निवेशकों के लिए बड़ा संकेत माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  Breaking News Live Update 18 January: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का संगम स्नान से इनकार, कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के बयान पर सपा नेता एस.टी. हसन का पलटवार

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article