Gold Rate Today 15 January 2026: सातवें आसमान में चढ़ा सोने का भाव, चांदी ने भी पकड़ी तेज रफ्तार, जानें आज के ताजा रेट

Gold Rate Today 15 January 2026:देश में सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज यानी 15 जनवरी की सुबह एक बार फिर सोने के भाव में जोरदार उछाल देखने को मिला है।

new poster 1 - 2026-01-15T130405.168

Gold Rate Today 15 January 2026: देश में सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज यानी 15 जनवरी की सुबह एक बार फिर सोने के भाव में जोरदार उछाल देखने को मिला है। दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड बढ़कर 1,44,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं मुंबई में भी इसकी कीमत 1,44,010 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।  

जानकारी के लिए बता दें कि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना नई ऊंचाइयों पर है, जहां इसका हाजिर भाव 4640.13 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में आज सोने के ताजा भाव क्या हैं।

दिल्ली में सोने का भाव

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,160 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,32,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता

इन तीनों महानगरों में आज 22 कैरेट सोने का भाव 1,32,010 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है, जबकि 24 कैरेट सोना 1,44,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बना हुआ है। वहीं पुणे और बेंगलुरु में भी सोने की कीमतों में कोई कमी नहीं दिखी। यहां 24 कैरेट गोल्ड 1,44,010 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड 1,32,010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

आज का गोल्ड रेट (प्रति 10 ग्राम)

शहर22 कैरेट (₹)24 कैरेट (₹)
दिल्ली1,32,1601,44,160
मुंबई1,32,0101,44,010
अहमदाबाद1,32,0601,44,060
चेन्नई1,32,0101,44,010
कोलकाता1,32,0101,44,010
हैदराबाद1,32,0101,44,010
जयपुर1,32,1601,44,160
भोपाल1,32,0601,44,060
लखनऊ1,32,1601,44,160
चंडीगढ़1,32,1601,44,160

क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम?

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग लगातार बढ़ रही है। ईरान में बढ़ती अशांति, रूस-यूक्रेन युद्ध और भू-राजनीतिक तनावों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। इसके साथ  ही, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीदों ने भी सोने और चांदी की कीमतों को सपोर्ट दिया है। हाल ही में अमेरिकी फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू होने की खबर ने बाजार की अनिश्चितता को और बढ़ा दिया है।

चांदी की कीमत ने भी बनाया रिकॉर्ड

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। 15 जनवरी की सुबह देश में चांदी 2,90,100 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। विदेशी बाजारों में चांदी ने इतिहास रचते हुए पहली बार 91 डॉलर प्रति औंस का आंकड़ा पार किया और 91.56 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

ये भी पढ़ें:  Breaking News Live Update 15 January: CBI ने बैंकिंग फ्रॉड मामले में पश्चिम बंगाल के कई ठिकानों पर छापेमारी की 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article