/bansal-news/media/media_files/2026/03/08/new-poster-2026-03-08-13-25-04.jpg)
Gold Price Today 8 March: बीते एक हफ्ते से सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी सोने के दाम बढ़ जाते हैं, तो कभी अचानक से भाव गिर जाते हैं। आज यानी 8 मार्च को एक बार फिर सोने-चांदी की कीमतों में मामूली सी गिरावट देखने को मिली है। अगर हम बीते एक हफ्ते की बात करें तो सोना 5060 रुपए सस्ता हुआ जबकि चांदी 10000 तक गिर गई है।
देश के बड़े शहरों में गोल्ड रेट
| शहर | 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) | 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 150150 | 163800 |
| मुंबई | 150000 | 163640 |
| अहमदाबाद | 150050 | 163700 |
| चेन्नई | 150000 | 163640 |
| कोलकाता | 150000 | 163640 |
| हैदराबाद | 150000 | 163640 |
| जयपुर | 150150 | 163800 |
| भोपाल | 150050 | 163700 |
| लखनऊ | 150150 | 163800 |
| चंडीगढ़ | 150150 | 163800 |
अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच घरेलू बाजार में सोने की कीमतें नीचे आई हैं। पिछले एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना करीब 5,060 रुपए सस्ता हुआ है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड के दाम में लगभग 4,650 रुपए की कमी देखने को मिली है। 8 मार्च को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,63,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है, जबकि मुंबई में यह लगभग 1,63,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना करीब 1,63,800 रुपए और 22 कैरेट 1,50,150 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास दर्ज किया गया। वहीं मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,63,640 रुपए दर्ज किया गया। 22 कैरेट गोल्ड का भाव लगभग 1,47,690 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा है। पुणे और बेंगलुरु में भी सोने की कीमतें लगभग इसी स्तर पर बनी हुई हैं।
चांदी की कीमतों में भी इस हफ्ते बड़ी गिरावट देखने को मिली है। एक हफ्ते में चांदी करीब 10,000 रुपए तक सस्ती हो गई है। आज 8 मार्च की सुबह चांदी का भाव लगभग 2,85,000 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us