Gold Price Today 6 March: 2 दिन में ₹7,000 सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी आई गिरावट, जानें आज के ताजा भाव

Gold Price Today 6 March: देश में सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतर चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वहीं बीते चार दिनों से सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है।

new poster 1

Gold Price Today 6 March: देश में सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतर चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वहीं बीते चार दिनों से सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। आज यानी 6 मार्च की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत घटकर 163020 रुपए  प्रति 10 ग्राम रह गई है। वहीं मुंबई में 162870 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। एक दिन पहले 5 मार्च को निवेशकों की मुनाफासूली से दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 7,600 रुपए या 4.4 प्रतिशत टूटकर 1,65,200 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली1,49,4401,63,020
मुंबई1,49,2901,62,870
अहमदाबाद1,49,3401,62,920
चेन्नई1,49,2901,62,870
कोलकाता1,49,2901,62,870
हैदराबाद1,49,2901,62,870
जयपुर1,49,4401,63,020
भोपाल1,49,3401,62,920
लखनऊ1,49,4401,63,020
चंडीगढ़1,49,4401,63,020

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 163020 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 149440 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 149290 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 162870 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 162870 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 149290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी की कीमत

आज यानी 6 मार्च की सुबह चांदी में भी गिरावट देखने को मिली है।आज चांदी की  कीमत 284900 रुपए प्रति किलोग्राम पर है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 27,700 रुपए या 9.23 प्रतिशत की भारी गिरावट के बाद चांदी  2,72,300 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 84.11 डॉलर प्रति औंस है। 2 दिन में चांदी ₹26,000 सस्ती हुई। वहीं सोना ₹7,000 सस्ता हुआ।  

ये भी पढ़ें:  Breaking News Live Update 6 March: असम में बड़ा हादसा, सुखोई लड़ाकू विमान हादसे में दोनों पायलट की मौत, अमेरिका की रूस को छूट, कहा- 30 दिन तक भारत को बेच सकते हो तेल,

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article