Gold Rate Today 6 February 2026: सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें क्या हैं आज के ताजा रेट

Gold Rate Today 6 February 2026: देश में सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच आज यानी शुक्रवार को भी गिरावट देखने को मिली है।  24 कैरेट सोना आज 15,235 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है

new poster 1 (32)

Gold Rate Today 6 February 2026: देश में सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच आज यानी शुक्रवार को भी गिरावट देखने को मिली है।  24 कैरेट सोना आज 15,235 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जो कल के मुकाबले 207 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं 22 कैरेट सोने का रेट 13,965 रुपये प्रति ग्राम रहा, इसमें 190 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। 18 कैरेट सोना 11,426 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया है, जो कल से 156 रुपये कम है।

24 और 22 कैरेट सोने का ताजा भाव

आज 24 कैरेट सोना 1,52,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो कल के मुकाबले 2,070 रुपये कम है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,39,650 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया है, इसमें 1,900 रुपये की गिरावट आई है।

MCX पर सोना-चांदी में भारी गिरावट

आज सुबह MCX पर चांदी के दाम में जोरदार गिरावट देखने को मिली है। चांदी करीब 15,000 रुपए टूटकर 2,29,872 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। MCX पर चांदी में 6 फीसदी का लोअर सर्किट भी लगा है। सोने की कीमतों में भी दबाव बना हुआ है। MCX गोल्ड में 0.82 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है और भाव घटकर 1,50,675 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। 

क्यों आई सोना-चांदी में इतनी बड़ी गिरावट?

सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव की मुख्य वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव में कमी आना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेबी-रजिस्टर्ड मार्केट एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने बताया कि दोनों देशों ने संभावित न्यूक्लियर डील को लेकर बातचीत शुरू करने की घोषणा की है और आज इसकी पहली बैठक हो रही है। इससे सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग में थोड़ी कमी आई है।

देश के बड़े शहरों में आज सोने के रेट

शहर22 कैरेट (₹/10 ग्राम)24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली1,41,6901,54,560
मुंबई1,41,5401,54,410
अहमदाबाद1,47,2401,60,620
चेन्नई1,41,5401,54,410
कोलकाता1,41,5401,54,410
हैदराबाद1,41,5401,54,410
जयपुर1,41,6901,54,560
भोपाल1,47,2401,60,620
लखनऊ1,41,6901,54,560
चंडीगढ़1,41,6901,54,560

देश के बड़े शहरों में सोने के रेट

6 फरवरी की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोना गिरकर 1,54,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि 22 कैरेट का भाव 1,41,690 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,54,410 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,41,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। पुणे और बेंगलुरु में भी यही रेट देखने को मिल रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  Breaking News Live Update 6 February:  RBI ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी, प्रधानमंत्री बोले- विकसित भारत को अपना सपना बनाएं

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article