Gold Rate Today 21 February 2026 : सोने के बढ़े दाम, चांदी में भी आई तेजी, जानें आज के ताजा रेट

Gold Rate Today 21 February 2026 : देश में सोने-चांदी की कीमतों  में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कल यानी 20 फरवरी को चांदी में फिर तेजी देखने को मिली थी।

new poster 1 (88)

Gold Rate Today 21 February 2026 : देश में सोने-चांदी की कीमतों  में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कल यानी 20 फरवरी को चांदी में फिर तेजी देखने को मिली थी। आज यानी  21 फरवरी को भी दोनों ही धातुओं में तेजी बरकरार है। सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव  बढ़कर 157530 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं चांदी में भी गिरावट के बाद तेजी देखने को मिल रही है।  

जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना  5,027.13 डॉलर प्रति औंस पर है। वैश्विक बाजार में सोने में तेजी और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सेफ एसेट के तौर पर मांग में बढ़ोतरी के कारण घरेलू मार्केट में भी सोना उछला। 

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 157530 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। 22 कैरेट का भाव 144410 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा है। वहीं मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 144260 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने की कीमत 157380 रुपए प्रति 10 ग्राम रही।

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली144,260157,530
मुंबई143,460157,380
अहमदाबाद144,310157,430
चेन्नई144,260157,380
कोलकाता144,260157,380
हैदराबाद144,260157,380
जयपुर144,410157,530
भोपाल144,310157,430
लखनऊ144,410157,530
चंडीगढ़144,410157,530

चांदी की कीमत

वहीं लगातार आ रही गिरावट के बाद एक बार फिर चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। आज 21 फरवरी की सुबह चांदी की कीमत 269900 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज की गई। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 80.5 डॉलर प्रति औंस रहा। बतादें कि जनवरी में चांदी की कीमत 4 लाख रुपए के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।

 ये भी पढ़ें: Breaking News Live Update 21 February: मानहानि केस में राहुल गांधी की भिवंडी कोर्ट में पेशी, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए

IBJA के मुताबिक शुक्रवार शाम तक चांदी 2,50,314 रुपए प्रति किलोग्राम पर दर्ज की गई। वहीं  29 जनवरी को चांदी ने 4,10,100 रुपये प्रति किलोग्राम का ऑल टाइम हाई पर थी। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि औद्योगिक मांग और निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ने से चांदी में आगे भी उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। 

 ये भी पढ़ें: ट्रेन में दिन में यात्रा के नियम सख्त: अब मिडिल बर्थ पर दिन भर नहीं सो सकेंगे, साइड लोअर बर्थ के लिए ये निर्देश

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article