Gold Price Today 20 Feb 2026: फिर आई सोने-चांदी की कीमतों में तेज़ी, जानें अपने शहर के आज के ताजा रेट

Gold Price Today 20 Feb: देश में सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज यानी शुक्रवार 20 फरवरी को सोने के दाम में फिर तेजी देखने को मिली है।

new poster 1 (84)

Gold Price Today 20 Feb: देश में सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज यानी शुक्रवार 20 फरवरी को सोने के दाम में फिर तेजी देखने को मिली है। आज यानी 24 कैरेट सोना 156650 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। मुंबई में कीमत 156500 रुपय प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं चांदी की बात करें तो आज सुबह इसमें भी तेजी देखने को मिले है। कीमत 270100 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किए गए है। 

आज शुक्रवार को सोने के भाव में फिर तेजी देखने को मिली है। 20 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 156650 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं मुंबई में कीमत 156500 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। अगर हम कल की बात करें तो गुरुवार को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 1,950 रुपए या 1.24 प्रतिशत बढ़कर 1,58,650 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वैश्विक बाजार में सोने में तेजी और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव  के कारण सेफ एसेट के तौर पर मांग में बढ़ोतरी की वजह से घरेलू मार्केट में भी सोना अचानक उछला है। 

ये भी पढ़ें: ‘द केरल स्टोरी 2’ की बढ़ीं मुश्किलें: सर्टिफिकेशन पर हाईकोर्ट का नोटिस, रिलीज पर रोक की मांग

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली1,43,6101,56,650
मुंबई1,43,4601,56,500
अहमदाबाद1,43,5101,56,550
चेन्नई1,43,4601,56,500
कोलकाता1,43,4601,56,500
हैदराबाद1,43,4601,56,500
जयपुर1,43,6101,56,650
भोपाल1,43,5101,56,550
लखनऊ1,43,6101,56,650
चंडीगढ़1,43,6101,56,650

चांदी की कीमत

आज यानी 20 फरवरी की सुबह चांदी में भी तेजी देखने को मिली है। आज इसकी कीमत 270100 रुपए प्रति किलोग्राम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका हाजिर भाव 77.97 डॉलर प्रति औंस पर है। आज शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 18,000 रुपए या फिर 7.32 प्रतिशत बढ़कर 2,64,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपए के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।

ये भी पढ़ें: Discount: Samsung Galaxy S24 पर भारी छूट: 30,000 रुपये से ज्यादा सस्ता, जानें कहां मिल रही डील

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article