/bansal-news/media/media_files/2026/02/14/new-poster-1-44-2026-02-14-11-40-17.jpg)
Gold Price Today 14 Feb: देश में सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहे है। आज वैलेंटाइंस डे के मौके पर सोने के दामों में फिर तेज़ी देखने को मिली है। वहीं चांदी के भाव आज भी फीके पड़े हैं। आज सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,57,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं मुंबई में इसकी कीमत 1,57,750 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।
वहीं एक दिन पहले 13 फरवरी को दिल्ली के सराफा बाजार में सोना 2,400 रुपए या करीब 1.5% टूटकर 1,58,500 रुपए पहुंच गया था। तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,968.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।
देश के प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट
| शहर | 22 कैरेट सोना | 24 कैरेट सोना |
|---|---|---|
| दिल्ली | 1,44,750 | 1,57,900 |
| मुंबई | 1,44,600 | 1,57,750 |
| अहमदाबाद | 1,44,650 | 1,57,800 |
| चेन्नई | 1,44,600 | 1,57,750 |
| कोलकाता | 1,44,600 | 1,57,750 |
| हैदराबाद | 1,44,600 | 1,57,750 |
| जयपुर | 1,44,750 | 1,57,900 |
| भोपाल | 1,44,650 | 1,57,800 |
| लखनऊ | 1,44,750 | 1,57,900 |
| चंडीगढ़ | 1,44,750 | 1,57,900 |
क्या है चांदी की कीमत
आज 14 फरवरी की सुबह चांदी के दामों में फिर गिरावट देखने को मिली है। घरेलू बाजार में चांदी 2,75,000 रुपए प्रति किलो पर रही, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 77.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। अगर हम एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी 13,500 रुपए यानी 5.03% टूटकर 2,55,000 रुपये प्रति किलो रह गई थी।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us