/bansal-news/media/media_files/2026/02/02/new-poster-2026-02-02-12-18-02.jpg)
Today Gold Silver Rate 2 Feb: देश ने सीने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कल यानी 1 फरवरी को बजट के दिन सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। वहीं आज यानी 2 फरवरी की सुबह घरेलू सर्राफा बाजार में सोना फिर सस्ता हुआ है, जबकि चांदी में गिरावट का सिलसिला अभी भी जारी है। वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेत, डॉलर में मजबूती और निवेशकों की मुनाफावसूली का असर सीधे कीमती धातुओं की कीमतों पर देखने को मिला है।
बड़े शहरों में क्या है सोने का भाव
देश के प्रमुख महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,47,190 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। तो 24 कैरेट सोना 1,60,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं पुणे और बेंगलुरु में भी यही रेट बने हुए हैं।
आज के सोने के भाव (प्रति 10 ग्राम)
| शहर | 22 कैरेट सोने का भाव (₹) | 24 कैरेट सोने का भाव (₹) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 1,47,340 | 1,60,720 |
| मुंबई | 1,47,190 | 1,60,570 |
| अहमदाबाद | 1,47,240 | 1,60,620 |
| चेन्नई | 1,47,190 | 1,60,570 |
| कोलकाता | 1,47,190 | 1,60,570 |
| हैदराबाद | 1,47,190 | 1,60,570 |
| जयपुर | 1,47,340 | 1,60,720 |
| भोपाल | 1,47,240 | 1,60,620 |
| लखनऊ | 1,47,340 | 1,60,720 |
| चंडीगढ़ | 1,47,340 | 1,60,720 |
| पुणे | 1,47,190 | 1,60,570 |
| बेंगलुरु | 1,47,190 | 1,60,570 |
दिल्ली के साथ-साथ अन्य शहरों का हाल
राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,60,720 रुपए और 22 कैरेट सोना 1,47,340 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। तो जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भी 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,60,720 रुपए बना हुआ है। मध्य प्रदेश की बात करें तो भोपाल और गुजरात के अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,60,620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
एक हफ्ते में क्या बदला?
आज कीमतों में गिरावट दिख रही है, लेकिन बीते एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना करीब 320 रुपये और 22 कैरेट सोना लगभग 300 रुपये महंगा हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5,087.73 डॉलर प्रति औंस के आसपास चल रहा है।
चांदी की कीमतों में भी गिरावट
आज यानी 2 फरवरी की सुबह चांदी का भाव गिरकर 3,49,900 रुपये प्रति किलो पर आ गया है। 30 जनवरी को जहां चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलो से ऊपर थी, वहीं कुछ ही दिनों में इसमें बड़ी गिरावट देखने को मिली है। वहीं विदेशी बाजार में चांदी का हाजिर भाव 95.26 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है।
छत्तीसगढ़ में सोने के ताजा भाव
छत्तीसगढ़ में आज यानी 2 फरवरी को 24 कैरेट सोना 1,60,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 31 जनवरी को यहां सोना 1,69,190 रुपये था, यानी एक दिन में ही 8,610 रुपए की बड़ी गिरावट देखने को मिली है। वहीं मध्य प्रदेश में 24 कैरेट सोना आज 1,60,800 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 1 फरवरी को कीमत 1,69,420 रुपये थी। यानी प्रदेश में सोना 8,620 रुपये सस्ता हो गया है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us