Gold Rate Today 3 December 2025: दूसरे दिन भी सस्ता हुआ सोना, चांदी की चमक भी घटी, जानें आज का ताजा रेट

Gold Rate Today 3 December 2025: देशभर में सोने–चांदी के दाम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच आज लगातार दूसरे दिन भी नीचे आए हैं। सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट से खरीदारों के लिए राहत की स्थिति बनी है।

new poster 1 (35)

Gold Rate Today 3 December 2025: देशभर में सोने–चांदी के दाम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच आज लगातार दूसरे दिन भी नीचे आए हैं। सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट से खरीदारों के लिए राहत की स्थिति बनी है। राजधानी दिल्ली से लेकर लखनऊ, पटना और मुंबई तक सभी बड़े शहरों में आज गोल्ड के भाव थोड़े नरम पड़े।

आज बुधवार को चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला, जबकि सोने के दाम भी तेजी के साथ बढ़े। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोना आज 957 रुपए महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 1,28,550 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले इसका भाव 1,27,593 रुपए था। बता दें कि सोने ने 17 अक्टूबर को 1,30,874 रुपए प्रति 10 ग्राम का ऑल-टाइम हाई बनाया था। 

सोना हुआ और सस्ता  

दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड 10 ग्राम पर ₹10 सस्ता हुआ, जबकि 22 कैरेट गोल्ड में भी ₹10 की गिरावट दर्ज की गई। दो दिनों में कुल मिलाकर 24 कैरेट सोना ₹610 सस्ता और 22 कैरेट सोना ₹560 सस्ता हुआ है। चांदी भी आज बाजार में थोड़ी फिसली। दिल्ली में एक किलो चांदी आज ₹100 सस्ती हो गई। इससे पहले एक दिन के लिए चांदी के भाव स्थिर थे। 

आपके शहर में आज सोने का भाव – 22K और 24K

शहर22 कैरेट (10gm)24 कैरेट (10gm)
दिल्ली₹1,19,190₹1,30,010
मुंबई₹1,19,040₹1,29,860
कोलकाता₹1,19,040₹1,29,860
चेन्नई₹1,20,390₹1,31,340
बेंगलुरु₹1,19,040₹1,29,860
हैदराबाद₹1,19,040₹1,29,860
लखनऊ₹1,19,190₹1,30,010
पटना₹1,19,090₹1,29,910
जयपुर₹1,19,190₹1,30,010
अहमदाबाद₹1,19,090₹1,29,910


चांदी के दाम में लगातार उतार–चढ़ाव जारी

पिछले कई दिनों से चांदी की कीमतों में भारी उठापटक देखने को मिल रही है। आज दिल्ली में चांदी ₹100 प्रति किलो सस्ती हुई। इससे पहले चांदी एक दिन स्थिर रही थी। उससे पहले यह ₹3000 महंगी हुई थी। और उससे पहले लगातार 5 दिनों में ₹22,000 प्रति किलो उछाल आया था।

वहीं, चांदी की कीमतों में भी रिकॉर्डतोड़ बढ़त दर्ज की गई है। आज यानी 3 दिसंबर को चांदी 3,504 रुपए उछलकर प्रति किलोग्राम 1,78,684 रुपए तक पहुंच गई, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। इससे पहले चांदी का भाव 1,75,180 रुपए प्रति किलो था। सोना-चांदी दोनों के दामों में आई इस बड़ी तेजी ने निवेशकों का ध्यान एक बार फिर कीमती धातुओं की ओर खींच लिया है।

ये भी पढ़ें : BHU Violence Update: बीएचयू में देर रात बवाल, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में भिड़ंत, कई घायल, जानें कैसे भड़की आग

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article