Gold Rate Today 28 November : सोना हुआ सस्ता, चांदी हुई और महंगी, सोने को लेकर बाबा वेंगा ने की ये भविष्यवाणी

Gold Rate Today 28 November 2025: लगातार सोने के दाम बढ़ने के बाद एक बार फिर रेट गिरने लगे हैं। इसी बीच नया साल  2026 आने से पहले ही रहस्यमयी भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने सोने के दाम को लेकर भविष्यवाणियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

gold rate

Gold Rate Today 28 November 2025: लगातार सोने के दाम बढ़ने के बाद एक बार फिर रेट गिरने लगे हैं। इसी बीच नया साल  2026 आने से पहले ही रहस्यमयी भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने सोने के दाम को लेकर भविष्यवाणियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बाल्कन की नॉस्त्रेदमस कही जाने वाली बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियों में इस बार सबसे ज्यादा चर्चा सोने की कीमतों को लेकर हो रही है। लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या अगले साल सोना सस्ता होगा या फिर और महंगा?

अगर आज के दाम की बात करें तो 28 नवंबर की सुबह भारतीय बाजार सोने के लिए कमजोर और चांदी के लिए मजबूती भरी रही। जहां सोना गिरावट के साथ ट्रेड हुआ, वहीं चांदी की कीमत लगातार चढ़ती जा रही है। दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 127,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी बढ़कर 173,100 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुझान और घरेलू स्तर पर कम खरीदारी का सीधा असर सोने के भाव पर दिखा। दूसरी ओर, चांदी निवेशकों की पहली पसंद बनी हुई है और इसमें तेजी जारी है।

सोने में गिरावट क्यों आई?

शुक्रवार को सोने के रेट में तेज कमजोरी देखने को मिली। 24 कैरेट सोना दिल्ली में: ₹1,27,890/10g और  22 कैरेट सोना: ₹1,17,240/10g दर्ज किया गया है।   

आपके शहर में आज का सोने का रेट

शहर22 कैरेट (₹)24 कैरेट (₹)वजन
दिल्ली11724012789010 ग्राम
मुंबई11709012774010 ग्राम
अहमदाबाद11714012779010 ग्राम
चेन्नई11709012774010 ग्राम
कोलकाता11709012774010 ग्राम
हैदराबाद11709012774010 ग्राम
जयपुर11724012789010 ग्राम
भोपाल11714012779010 ग्राम
लखनऊ11724012789010 ग्राम
चंडीगढ़11724012789010 ग्राम

सोने की कीमत पर बाबा वेंगा की बड़ी भविष्यवाणी

Baba Venga Prediction 2026: भारत में अभी 10 ग्राम सोने का दाम लगभग 1,25,000 रुपये तक पहुंच चुका है। वायरल भविष्यवाणियों के अनुसार, 2026 में वैश्विक आर्थिक उथल-पुथल और एक बड़े वित्तीय संकट की संभावना जताई गई है। कहा जा रहा है कि यह संकट पारंपरिक बैंकिंग सिस्टम को प्रभावित कर सकता है, जिससे बैंकिंग सेक्टर में अस्थिरता, करेंसी वैल्यू में गिरावट, बाजार में तरलता की कमी जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। 

चांदी में जबरदस्त तेजी

सोने की नरमी के बीच चांदी लगातार चमक रही है। आज का चांदी भाव: ₹1,73,100/kg दर्ज किया गया। अमेरिकी निवेशक और Rich Dad Poor Dad के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी के अनुसार, चांदी जल्द $70 प्रति औंस और 2026 तक $200 प्रति औंस तक पहुंच सकती है। 

ये भी पढ़ें : Gauharganj Rape Case Update: मासूम से दरिंदगी के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, भोपाल में दो दिन से छिपा था सलमान, पैर में लगी गोली

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article