Gold Rate Today 25 November : लगातार दूसरे दिन फीका पड़ा सोना, चांदी भी हुई सस्ती, जानें आज का ताजा भाव

देश में सोने और चांदी की चमक आज दूसरे दिन भी फीकी पड़ी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती और अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के बीच कीमती धातुओं के दाम नीचे खिसके हैं। 

gold rate

Gold Rate Today 25 November: देश में सोने और चांदी की चमक आज दूसरे दिन भी फीकी पड़ी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती और अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के बीच कीमती धातुओं के दाम नीचे खिसके हैं। 

दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 10 रुपए सस्ता हुआ, जबकि 22 कैरेट सोना भी 10 रुपये गिरा। दो दिनों में 24 कैरेट गोल्ड कुल ₹720 और 22 कैरेट गोल्ड ₹660 प्रति 10 ग्राम टूट चुका है। चांदी भी पीछे नहीं लगातार दूसरे दिन चांदी सस्ती हुई है। पिछले दो दिनों में दिल्ली में चांदी ₹1100 प्रति किलोग्राम नीचे आ गई है।

बड़े शहरों में सोने के ताज़ा रेट (10 ग्राम)

शहर22 कैरेट गोल्ड24 कैरेट गोल्ड
दिल्ली₹1,14,840₹1,25,270
मुंबई₹1,14,690₹1,25,120
कोलकाता₹1,14,690₹1,25,120
चेन्नई₹1,15,190₹1,25,660
बेंगलुरु₹1,14,690₹1,25,120
हैदराबाद₹1,14,690₹1,25,120
लखनऊ₹1,14,840₹1,25,270
पटना₹1,14,740₹1,25,170
जयपुर₹1,15,110₹1,25,560
अहमदाबाद₹1,14,840₹1,25,270

चांदी की कीमतों में भी गिरावट

चांदी की कीमतों ने भी निवेशकों को हल्का झटका दिया है। दिल्ली में चांदी दो दिन में ₹1100 सस्ती हो चुकी है। आज यानी 25 नवंबर को दिल्ली में चांदी ₹1,62,900 प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही है, जो आज ₹100 की गिरावट दर्शाती है। मुंबई और कोलकाता में चांदी के दाम समान हैं, जबकि चेन्नई सबसे महंगा बाजार है, जहां चांदी ₹1,70,900 प्रति किलोग्राम में मिल रही है।

आगे क्या रहेगा सोने-चांदी का रुझान?

HSBC की Think Futures 2026 रिपोर्ट के अनुसार आने वाले समय में सोने की कीमतें और बढ़ सकती हैं। इसके पीछे मुख्य कारण हैं दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों द्वारा बढ़ती गोल्ड खरीदारी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि गोल्ड अभी $4,000 प्रति औंस के आसपास कंसॉलिडेशन में है। यह स्थिति थोड़ी देर और चल सकती है, लेकिन उसके बाद सोने की कीमतें एक बार फिर तेजी पकड़ सकती हैं। 

ये भी पढ़ें : Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan LIVE:  राम मंदिर पर लहराया धर्म ध्वज, सर संघचालक बोले- आज करोडों लोगों की आस्था साकार हुई

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article