Gold Price Today 2 January 2026: नए साल की शुरुआत में सोना फिर चमका, चांदी फिर उछली 7,000 रुपये, जानिए आज के ताज़ा रेट

Gold Price Today 2 January 2026: नए साल की शुरुआत में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी लौट आई है।  शुक्रवार 2 जनवरी की सुबह घरेलू बाजार में सोने के दाम बढ़े हुए नजर आए। वैश्विक बाजार में गोल्ड 0.9 फीसदी की बढ़त के साथ 4,351.70 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया।

new poster 1 (77)

Gold Price Today 2 January 2026: नए साल की शुरुआत में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी लौट आई है।  शुक्रवार 2 जनवरी की सुबह घरेलू बाजार में सोने के दाम बढ़े हुए नजर आए। वैश्विक बाजार में गोल्ड 0.9 फीसदी की बढ़त के साथ 4,351.70 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया। वहीं  सिल्वर में 2 फीसदी की जोरदार उछाल देखने को मिली है। यह 72.63 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया। 

आज का गोल्ड रेट (₹ प्रति 10 ग्राम)

शहर22 कैरेट24 कैरेट
दिल्ली123,960135,220
मुंबई123,810135,070
अहमदाबाद123,860135,120
चेन्नई123,810135,070
कोलकाता123,810135,070
हैदराबाद123,810135,070
जयपुर123,960135,220
भोपाल123,860135,120
लखनऊ123,960135,220
चंडीगढ़123,960135,220

लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद आज चांदी की कीमत में एक ही दिन में करीब 7,000 रुपए की उछाल देखने को मिली है। यह एमसीएक्स पर 2.43 लाख रुपये प्रति किलो के पार कारोबार कर रही है। वहीं सोने के भाव में भी अच्छी बढ़त दर्ज की गई है। एमसीएक्स पर सुबह करीब 11:25 बजे, मार्च 2026 वायदा के लिए चांदी 7,468 रुपये चढ़कर 2,43,341 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। इसी तरह फरवरी वायदा के लिए सोना 1,011 रुपये की तेजी के साथ 1,36,815 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया।

ये भी पढ़ें : Weekly Horoscope 5-11 January 2026: सिंह वाले खर्चे पर करें कंट्रोल, कन्या के विरोधी होंगे परास्त, तुला वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

चांदी फिर उछली 7,000 रुपए  

सोने और चांदी की कीमतों में आज एक बार फिर जोरदार तेजी देखने को मिली है। लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद शुक्रवार को दोनों कीमती धातुएं मजबूत होकर उभरीं। चांदी की कीमत में एक ही दिन में करीब 7,000 रुपये की उछाल आई है और यह एमसीएक्स पर 2.43 लाख रुपये प्रति किलो के पार कारोबार कर रही है। वहीं सोने के भाव में भी अच्छी बढ़त दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें : Breaking News Live Update : इंडोनेशिया में नए साल से लागू होंगे सख्त कानून, शादी से पहले संबंध और सरकार की आलोचना पर लगेगा अपराध का ठप्पा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article