Gold-Silver Price Crash: बजट पेश होने के बाद 1 लाख 36 हजार रुपये सस्ती हुई चांदी, सोना भी 31 हजार रुपये फिसला

Gold-Silver Price Crash: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2026-27 पेश किया। इसी बीच आज सोना-चांदी के बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने मिली।

new poster 1 - 2026-02-01T100520.895

Gold-Silver Price Crash: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2026 को संसद में आम बजट 2026-27 पेश किया। इसी बीच आज सोना-चांदी के बाजार में गिरावट देखने मिली। रविवार को जैसे ही कारोबार की शुरुआत हुई, सोने और चांदी के दाम बुरी तरह से टूट गए। चांदी बाजार बंद होने तक 1 लाख 36 हजार रुपये सस्ती हुई। वहीं सोने के भाव में भी 31 हजार रुपये गिर गए।

अभी बीते सप्ताह ही सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा क्रैश देखने को मिला था। जिसमें एक ही दिन में दोनों कीमती धातुएं भरभराकर टूट गई थीं। चांदी करीब 30 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गई तो  सोना भी लगभग 17 फीसदी फिसल गया था।

सोना-चांदी के ताजा रेट

सोना -1.38 लाख (10 ग्राम)

चांदी -2.65 लाख (1 किलो)

आज भी जारी रही गिरावट

आज बजट पेश किया जा रहा है, इसलिए शेयर बाजार के साथ-साथ कमोडिटी मार्केट MCX में भी ट्रेडिंग हो रही है। ओपनिंग के साथ ही सोना-चांदी में एक बार फिर तेज गिरावट देखने को मिली। 1 किलो चांदी की कीमत खुलते ही करीब ₹27,000 गिर गई, जबकि सोना भी चांदी की राह पर चलते हुए धड़ाम हो गया और इसके भाव में ₹9,000 से ज्यादा की गिरावट आ गई थी।

चांदी में आई तेज गिरावट

पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन ही सोना-चांदी बुरी तरह क्रैश हुए थे। वहीं गुरुवार को चांदी ने इतिहास रचते हुए पहली बार ₹4 लाख प्रति किलो का स्तर पार किया था। 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी ₹4,20,048 प्रति किलो के लाइफटाइम हाई पर पहुंची थी, लेकिन अगले ही दिन यह करीब ₹1.28 लाख टूटकर ₹2,91,922 प्रति किलो पर आ गई। वहीं आज बजट वाले दिन चांदी में फिर करीब 9 फीसदी यानी ₹27,500 से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। इसका भाव फिसलकर ₹2,65,652 प्रति किलो रह गया।

ये भी पढ़ें:  Budget 2026 LIVE Updates: राष्ट्रपति ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ​खीर खिलाई, पीएम मोदी पहुंचे संसद भवन

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article