Oscars Awards: विल स्मिथ को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब

Oscars Awards 2022: फिल्म किंग रिचर्ड के लिए विल स्मिथ को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब, जानें किसे-क्या मिला सम्मान

Oscars Awards 2022

Oscars Awards 2022: देश के प्रतिष्ठित सम्मानों में शुमार एंटरटेनमेंट दुनिया के अवॉर्ड शो ऑस्कर अवॉर्ड 2022 (Oscars Awards 2022) के पुरस्कारों की घोषणा होने लगी है जहां सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तौर पर विल स्मिथ को फिल्म किंग रिचर्ड के लिए नवाजा गया। आपको बताते चलें कि, कोरोना की वजह से सभी पुरस्कारों के आयोजन पर रोक लग गई थी जिसके बाद से वर्चुअल अवॉर्ड सेरेमनी आयोजित की जा रही है।

लॉस एंजेलिस में हुआ अवॉर्ड का आगाज

आपको बताते चलें कि, इस बार के 94वें एकेडमी ऑस्कर अवॉर्ड्स कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस में स्थित डॉल्बी थिएटर में शुरू हुआ है जिसमें अब तक कई सेगमेंट के अवॉर्ड जारी हो चुके है। बता दें कि, इस बार इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो को रेग्ना हॉल, Amy Schumer और Wanda Skyes होस्ट की तिकड़ी होस्ट कर रही है।

 

जानें किसे मिला अवॉर्ड

  • Jessica Chastain को The Eyes Of Tammy Faye के बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब मिला है।
  • बेस्ट डायरेक्टिंग कैटेगरी में Jane Champion को फिल्म द पावर ऑफ द डॉग के लिए सम्मान मिला है।
  • बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में सिंगर Billie Eilish और Finneas O’connell ने खिताब अपने नाम किया।
  • बेस्ट फिल्म की घोषणा इस कैटेगरी में Coda फिल्म ने जीत ली है।

भारत के हाथों नहीं लगा अवॉर्ड

भारत की नामांकित फिल्म ‘राइटिंग विद फायर’ को ऑस्कर 2022 में ‘समर ऑफ सोल’ के लिए सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र फीचर का पुरस्कार नहीं मिल पाया है।

 


Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password