Oscar Fernandes Passed Away: फर्नांडिस के निधन पर कांग्रेसियों ने जताया दुख, व्यक्तिगत क्षति करार दिया

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस Oscar Fernandes Passed Away के निधन पर दुख जताते हुए सोमवार...

Oscar Fernandes Passed Away: फर्नांडिस के निधन पर कांग्रेसियों ने जताया दुख, व्यक्तिगत क्षति करार दिया

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस Oscar Fernandes Passed Away के निधन पर दुख जताते हुए सोमवार को कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री उनके लिए मार्गदर्शक थे तथा उनका जाना व्यक्तिगत क्षति है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ऑस्कर फर्नांडिस के परिवार और मित्रों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। यह मेरे Oscar Fernandes Passed Away लिए व्यक्तिगत क्षति है। वह कांग्रेस में हमारे लिए मार्गदर्शक और संरक्षक थे। उन्हें उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा तथा उनकी कमी हमेशा महसूस होगी।’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा, ‘‘ऑस्कर जी के परिवार के प्रति गहरी संवेदना Oscar Fernandes Passed Away है। आप हमारे हृदय और प्रार्थनाओं में हैं। वह कांग्रेस पार्टी के एक शानदार और वफादार सिपाही थे। उनकी कमी बहुत महसूस होगी।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस का सोमवार को यहां एक निजी Oscar Fernandes Passed Away अस्पताल में निधन हो गया। फर्नांडिस 80 साल के थे। फर्नांडिस के परिवार में उनकी पत्नी और दो संतान हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article