5वीं-8वीं MP Board Exam में आंसर लिखने कॉपी में नहीं दी जगह, अब Result से पहले 30 लाख स्टूडेंट के लिए ये फैसला

MP Board Result 2024: एमपी में 5वीं-8वीं की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर लेना तो शुरु कर दी, लेकिन इसके लिए पर्याप्त तैयारी ही नहीं की गई।

5वीं-8वीं MP Board Exam में आंसर लिखने कॉपी में नहीं दी जगह, अब Result से पहले 30 लाख स्टूडेंट के लिए ये फैसला

   हाइलाइट्स

  • 14 मार्च तक चली हैं 5वीं-8वीं बोर्ड की परीक्षाएं
  • सरकारी स्कूल के 14 लाख छात्रों ने 5वीं-8वीं दी परीक्षा
  • प्राइवेट स्कूल के 15 लाख स्टूडेंट ने 5वीं-8वीं दी परीक्षा

MP Board Result 2024: मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र (RSK) ने एमपी बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूलों में 5वीं और 8वीं की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर लेना तो शुरु कर दी, लेकिन इसके लिए बीते दो साल में पर्याप्त तैयारी ही नहीं की गई।

आधी अधूरी तैयारियों का ही नतीजा है कि 5वीं-8वीं MP Board Exam में स्टूडेंट को आंसर लिखने की कॉपी में पर्याप्त जगह ही नहीं मिली।

जब आरएसके को अपनी गलती का पता चला तो अब Result से पहले 30 लाख स्टूडेंट के लिए महत्वपूर्ण फैसला लिया है।

   14 मार्च तक चली परीक्षाएं

MP-Board-Result-2024-class-01

8वीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षाएं (MP Board Result 2024) 6 मार्च से शुरू होकर 14 मार्च तक चली। वहीं 5वीं कक्षा की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू होकर 13 मार्च तक चली।

इस साल 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं में करीब 30 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए।

   कक्षावार ये रही स्टूडेंट की संख्या

MP-Board-Result-2024-class-03

5वीं कक्षा के बोर्ड के इम्तिहान (MP Board Result 2024) में सरकारी स्कूलों के 6.75 लाख और प्राइवेट स्कूलों के 7.75 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए।

वहीं 8वीं कक्षा में सरकारी स्कूल के 8.30 लाख और प्राइवेट स्कूल के 8.40 लाख छात्रों ने परीक्षा दी।

   SCERT या NCERT में से किसी एक को चुनना था

MP-Board-Result-2024-class-02

5वीं-8वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा (MP Board Result 2024) लेने की जिम्मेदारी राज्य शिक्षा केंद्र (RSK) की है। जब स्टूडेंट से फार्म भरवाए गए तो उसे पेपर के लिए दो विकल्प दिए।

पहला राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) और दूसरा राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT)। इनमें से स्टूडेंट ने अपनी सुविधा के अनुसार विकल्प चुन लिए।

   आरएसके से ये हुई गलती

MP-Board-Result-2024-RSK

राज्य शिक्षा केंद्र (RSK) ने 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा (MP Board Result 2024) के लिए स्टूडेंट से SCERT या NCERT में से किसी एक विकल्प को तो चुनवा लिया, लेकिन उस अनुसार कॉपी छपवाना भूल गए।

सभी के पास आंसर लिखने के लिए SCERT आधारित कॉपी पहुंच गई। अब जिन स्टूडेंट ने NCERT विकल्प चुना था, उनके पास SCERT आधारित कॉपी पहुंचने से उन्हें आंसर लिखने के लिए कॉपी में पर्याप्त जगह ही नहीं मिली।

   रिजल्ट के पहले ये बड़ा फैसला

MP-Board-Result-2024-RSK-scaled

राज्य शिक्षा केंद्र (RSK) ने 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट (MP Board Result 2024) से पहले अपनी गलती सुधारते हुए बड़ा निर्णय लिया है।

आरएसके ने एक आदेश जारी कर कहा कि यदि किसी स्टूडेंट ने कॉपी में जगह कम होने से निर्धारित स्थान के अतिरिक्त उत्तर पुस्तिका या अन्य पेज पर आंसर लिखा है तो उसे जांचा जाएगा और सही उत्तर लिखने पर उसे अंक भी मिलेंगे।

   ग्राफ पेपर वाले प्रश्न के मिलेंगे पूरे अंक

5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा (MP Board Result 2024) को लेकर राज्य शिक्षा केंद्र (RSK) की सिर्फ यही लापरवाही नहीं थी।

8वीं कक्षा के गणित के पेपर में ग्राफ से संबंधित प्रश्न तो दिया गया, लेकिन बच्चों को ग्राफ पेपर ही देना भूल गए। अब आरएसके ने निर्णय लिया है कि इस प्रश्न के स्टूडेंट को पूरे अंक दिये जाएंगे।

   5वीं के इस सवाल पर कंफ्यूजन बरकरार

MP-Board-Result-2024-Paper

5वीं क्लास के पर्यावरण के पेपर में प्रश्न क्रमांक 4 में विकल्प A, B, C और D की जगह A, B, B और C दिया गया।

अब यदि स्टूडेंट बी विकल्प को चुनना चाहे तो कौन सा B होगा यह कंफ्यूजन रहा और किसी को चौथा विकल्प चुनना हो तो D का कोई आप्शन ही नहीं था।

   8वीं के पेपर में और भी कई गलतियां

MP-Board-Result-2024-PVT-School

8वीं कक्षा के हिंदी के पेपर में 8वें सवाल के बाद सीधा 10वां सवाल आ गया। मतलब 9वां प्रश्न ही गायब था।

वहीं इंग्लिश के पेपर में एप्लीकेशन लिखने के लिए मात्र तीन लाइन का स्पेस दिया गया, जबकि स्टूडेंट को यहां कम से कम 7 से 8 लाइन का स्पेस दिया जाना था।

   आरएसके स्थिति को क​रे स्पष्ट

MP-Board-Result-2024-deepak-rajput

माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) से संबद्ध प्राइवेट स्कूलों के संचालकों ने कहा कि 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा में और भी पेपर में कई सारी त्रुटियां थी।

आरएसके को रिजल्ट (MP Board Result 2024) से पहले इन्हें लेकर भी स्थिति स्पष्ट करना चाहिए। इनमें भी स्टूडेंट को अंक मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article