Advertisment

Weather Update Today: राजस्थान समेत इन पांच राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानें देशभर के मौसम का हाल

Weather Update Today: देश के अधिकतर हिस्सों में मॉनसून की बारिश देखने को मिल रही है। कुछ राज्यों में ये बारिश अपने साथ आफत लेकर आई है।

author-image
Bansal news
MP Rain Update 2021 : आफत बनकर बरस रही बारिश, डैम हुआ ओवरफ्लो,घरों में भरा पानी

Weather Update Today: देश के अधिकतर हिस्सों में मॉनसून की बारिश देखने को मिल रही है। कुछ राज्यों में ये बारिश अपने साथ आफत लेकर आई है। महाराष्ट्र में ये बारिश जानलेवा साबित हुई है।

Advertisment

रायगढ़ में हुई भारी बारिश के चलते एक पूरा का पूरा गांव लैंडस्लाइड की चपेट में आ गया। मौसम विभाग की मानें तो अभी तक देश में सबसे ज्यादा भारी बारिश रायगढ़ में ही दर्ज की गई है। वहीं, आज (शुक्रवार) भी मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए ऑरेंज

अलर्ट जारी किया है।

जानिए अन्य शहर के मौसम का हाल

इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, आज यानी 21 जुलाई को महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके में भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं, उत्तराखंड में भी मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश की बात कही है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज उत्तराखंड में 115।6 से 204।4 एमएम बारिश दर्ज की जा सकती है। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने यहां भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Advertisment

मौसम विभाग ने पू्र्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के लिए भी भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ओडिशा में आज भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। नई दिल्ली के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो देश की

राजधानी नई दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रह सकता है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

वहीं, आज नई दिल्ली में बादलों का डेरा रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार से नई दिल्ली में बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा सकती हैं। उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम

Advertisment

तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रह सकता है। वहीं, आज लखनऊ में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

अन्य राज्य के मौसम 

वहीं,गाजियाबाद में भी आज आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे। अन्य राज्यों के मौसम का हाल मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की बात करें तो आज कोंकण और गोवा में भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

वहीं, दक्षिणी गुजरात, तेलंगाना, दक्षिणी मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। उत्तरी पंजाब, उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, शेष मध्य प्रदेश, राजस्थान के कुछ

Advertisment

हिस्सों, सौराष्ट्र और कच्छ, आंतरिक कर्नाटक, केरल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

ये भी पढ़ें:

Vitamin D in Monsoon: बारिश में विटामिन D की कमी कैसे करें पूरी, सूरज नहीं तो ये उपाय है जरूरी

Tajmahal: यमुना नदी का जल स्तर कितना भी बढ़ जाए, ताजमहल के अंदर नहीं जाएगा पानी, जानिए वजह

क्या है AI Image Generator? जानें इसकी शानदार खासियत और उपयोग

RBI का बड़ा फैसला, इस बैंक का रद्द हुआ लाइसेंस, ग्राहक निकाल पाएंगे सिर्फ 50 हजार रूपए

Aaj Ka Mudda: मणिपुर टू रायपुर.. सियासत भरपूर, सीएम भूपेश ने किया पलटवार

weather news aaj ka mausam IMD weather Weather News Hindi
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें