Operation Meghdoot: 20 राज्यों में 56 जगहों पर सीबीआई का बड़ा एक्शन ! ये है बड़ा मामला

आज सीबीआई (CBI) द्वारा बड़ा एक्शन लिया जा रहा है जिसमें आज 20 राज्यों (States) में 56 जगहों पर छापेमारी (Raids) कर रही है।

Operation Meghdoot: 20 राज्यों में 56 जगहों पर सीबीआई का बड़ा एक्शन ! ये है बड़ा मामला

Operation Meghdoot:  इस वक्त की बड़ी कार्रवाई सामने आ रही है जहां पर आज सीबीआई (CBI) द्वारा बड़ा एक्शन लिया जा रहा है जिसमें आज 20 राज्यों (States) में 56 जगहों पर छापेमारी (Raids) कर रही है। बताया  जा रहा है कि, 'ऑपरेशन मेघदूत' (Operation Meghdoot) के तहत चाइल्ड सेक्सुअल पोर्नोग्राफी (Child Sexual Pornography) के मामले पर कार्रवाई की जा रही है।

सीबीआई को मिले थे इनपुट्स

आपको बताते चलें कि, इस मामले से जुड़े इंटरपोल के जरिए सिंगापुर (Singapore) से इस मामले के इनपुट्स मिले थे जिसके बाद अब सीबीआई एक्शन में आ गई है. सीबीआई की ये छापेमारी दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, पटना समेत 20 राज्यों में चल रही है। यहां पर मामले में सीबीआई के हवाले से आई खबर में कहा कि, कई ऐसे गैंग चिन्हित किये गए हैं जो न केवल चाइल्ड सेक्सुअल प्रोनोग्राफी के सम्बंधित साम्रगी बल्कि बच्चों को फिजिकली ब्लैकमेल (Physically Blackmail) कर उसका इस्तेमाल करते हैं।

मामले में चिंता का विषय

आपको बताते चलें कि, देश में चाइल्ड पोर्नोग्राफी का ये कोई पहला मामला नहीं है. देश में चाइल्ड पोर्नोग्राफी एक चिंता का विषय रहा है जिसमें इस प्रकार सोशल मीडिया पर लगातार अपलोड होते चाइल्ड पोर्नोग्राफी की वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट भी चिंता जता चुका है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article