Vivah Muhurat 2024: इस महीने (फरवरी) विवाह के लिए केवल 8 मुहूर्त, पहला मुहूर्त 3 फरवरी को, यहां देखें पूरी लिस्ट

Vivah Muhurat 2024: इस महीने फरवरी में विवाह के लिए केवल 8 मुहूर्त, पहला मुहूर्त 3 फरवरी को, यहां देखें पूरी लिस्ट

Vivah Muhurat 2024: इस महीने (फरवरी) विवाह के लिए केवल 8 मुहूर्त, पहला मुहूर्त 3 फरवरी को, यहां देखें पूरी लिस्ट

   हाइलाट्स

  • विवाह मुहूर्त 2024
  • फरवरी का पहला विवाह मुहूर्त कल
  • फरवरी में कुल आठ शुभ मुहूर्त

Feb Vivah Muhurat 2024: फरवरी का महीना शुरु हो गया है। अगर आप भी इस महीने में शादी करने की सोच रहे हैं। तो आपको बता दें फरवरी में शादियों के लिए 8 मुहूर्त आ रहे हैं।

तो चलिए हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं फरवरी में विवाह मुहूर्त की लिस्ट (Feb Vivah Muhurat List 2024) । फरवरी में कल यानी 3 फरवरी से विवाह मुहूर्त शुरु हो रहे हैं।

अप्रैल में खरमास शुरू हो जाने के कारण विवाह कार्य बंद हो जाएंगे। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री फरवरी, मार्च और अप्रैल के विवाह के मुहूर्त।

   अप्रैल में एक शुभ मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य शास्त्री जी के अनुसार फरवरी और मार्च में विवाह होंगे। फरवरी में 8 मुहूर्त आएंगे। लेकिन इसके बाद मार्च में फिर विवाह के लिए कम मुहूर्त आएंगे। तो वहीं अप्रैल में शादियों के वैसे तो पांच मुहूर्त रहेंगे। लेकिन शुद्ध मुहूर्त एक ही रहेगा। जो 18 अप्रैल को आएगा।

संबंधित खबर: Mritu Badh Dosh : आखिर क्या होते हैं शुद्ध मुहूर्त, जिनमें विवाह करना होता है शुभ

   इन मुहूर्त में विवाह होते हैं शुभ

ज्योतिषाचार्य की मानें तो अलग-अलग पंचांग विवाह के लिए अलग-अलग मुहूर्त बताते हैं। शादियों के लिए 10 दोष यानि 10 रेखाएं मानी जाती है। ज्योतिष के अनुसार इन दस दोषों से रहित विवाह शुभ माने जाते हैं। इन्हें शुद्ध मुहूर्त कहा जाता है।

   गुरु-शुक्र अस्त होने से बंद हो जाएंगे

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार विवाह कार्य के लिए गुरु  (Guru) और शुक्र (Shukra) का उदित होना जरुरी है। ऐसे में 22 अप्रैल के बाद गुरु और शुक्र दोनों के अस्त होने के कारण विवाह कार्य ​बंद हो जाएंगे।

मई में फिर से शुरू हो जाएंगे विवाह (May Vivahu Muhurta 2024)

आपको बता दें अप्रैल में खरमास लगने के कारण विवाह कार्यों पर रोक लग जाएगी। इसके बाद चैत्र मास के बाद दो ​महीनों के लिए शादियां बंद हो जाएंगी। लेकिन मई में बैसाख मास के लगने पर अक्षय तृतीया (Akshay Tritiya 2024) के दिन अक्षय मुहूर्त के साथ विवाह कार्य फिर शुरू हो जाएंगे।

   नए साल 2024 में विवाह मुहूर्त

जनवरी: 17, 21, 30

फरवरी: 3, 4, 5, 6, 12, 13, 17, 27

मार्च: 2,3,4,5,6,7

अप्रैल: 18, 19, 20, 21, 22

Name Astrology: इन नामाक्षर वालों को मुश्किल से मिलता है सच्चा प्यार! क्या कहता है इनका भविष्य

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article