“One Walk” At Rani Kamalapati Railway Station : लेना चाहते हैं “दरबार द रॉयल पान” के साथ लजीज व्यंजनों का स्वाद, तो चले आएं वन वॉक

भोपाल। अगर आप मध्यप्रदेश “One Walk” At Rani Kamalapati Railway Station की राजधानी भोपाल में हैं और सैर, लजीज स्वाद और म्यूजिक का मजा, एक साथ लेना चाहते हैं। तो चले आएं रानी कमलापति रेलवे स्टेशन स्थित वन वॉक पर। जी हां शहर वासियों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में बंसल वन द्वारा शुरू की गई इस खास पेशकश में आप वो चीज पाएंगे, तो शहर में आपको कहीं नहीं मिलेगी।
देश की बड़ी कंपनियों में शुमार बंसल वन एक नई खास पेशकश लेकर सामने आया है। बंसल वन की इस खास पेशकश में वन वॉक के तहत आप लजीज व्यंजनों का लुफ्त एक ही जगह पर अपने परिवार, दोस्तों के साथ वो भी लाइव म्यूजिक के साथ उठा सकते है। बंसल वन की इस खास पेशकश की सबसे अच्छी बात यह है कि आप यहां 24 घंटे टेस्टी फूड का मजा ले सकते हैं।
ये व्यंजन होंगे खास —
वन वॉक की शुरूआत राजधानी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पुराने स्टेशन बिल्डिंग के बाहर की गई है। फिलहाल ये सुविधा शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए है। लेकिन जल्द यहां आप 24 घंटे फूड और सैर का एक साथ मजा ले पाएंगे। हर वीकेंड लाइव म्यूजिक यहां की खासियत होगी। साउथ इंडियन, चायनीज से लेकर पंजाबी व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलेगा। वन वॉक पर ब्रेड एंड बटर, दरबार द रॉयल पान, फील द मील, क्रीमिस्ट्री, अमृतसरी, द गार्लिक ब्रेड जैसे लजीज व्यंजनों की भरपूर श्रृंखला है।
वन वॉक पर मिलेंगी भरपूर सुविधाएं
बंसल वन द्वारा पेश किए जा रहे वन वॉक में आप अपने परिवार, दोस्तों के साथ पसंदीदा खाने का मजा ले सकते है। फिलहाल इसका समय शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक का रखा गया है। लेकिन फूड स्ट्रीट वन वॉक को दूसरे चरण जून माह में 24 घंटे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। सबसे खास बात यह है कि वर्तमान में फैली कोरोना महमारी को ध्यान में रखते हुए वन वॉक पर बने किचिन में हाइजीन का विशेष ध्यान रखा गया है। इसके अलावा वन वॉक पर पार्किंग की विशेष सुविधा रखी गई है। वन वॉक युवाओं के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित सामाजिक संग्रह बिंदु साबित होगा।
0 Comments