Rajouri Encouter: सुरक्षा बलों की मुठभेड़ में मारा गया आतंकी, अधिकारी ने दी जानकारी

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में शुक्रवार सुबह एक आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Rajouri Encouter:  सुरक्षा बलों की मुठभेड़ में मारा गया आतंकी, अधिकारी ने दी जानकारी

राजौरी/जम्मू। Rajouri Encouter   जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में शुक्रवार सुबह एक आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जाने रक्षा विभाग ने क्या दी जानकारी

रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि राजौरी के पास दासल गुर्जन के वन क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के मद्देनजर सेना और पुलिस ने बृहस्पतिवार व शुक्रवार की दरमियानी रात को घेराबंदी की तथा तलाश अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोली चलाने के बाद अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया।

मुठभेड़ अब तक जारी

सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और दोनों पक्षों के बीच रातभर गोलीबारी जारी रही। जम्मू-कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने बताया कि मुठभेड़ अभी जारी है और इसमें एक आतंकवादी मारा गया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article