Advertisment

यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे में वाहनों के टकराने से एक व्यक्ति की मौत, कई घायल

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

मथुरा, 14 जनवरी (भाषा) यमुना एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार तड़के नोएडा से आगरा की तरफ जा रहा एक वाहन धुंध में डिवाइडर से टकरा कर सड़क पर पलट गया। इसके बाद पीछे आ रही तीन स्लीपर बसें एक दूसरे से टकरा गईं। इस दुर्घटना में इन बसों में से एक बस में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह से अधिक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

Advertisment

पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना के बाद लोग अपने वाहनों से निकलकर सड़क किनारे खड़े हो गए। इस दौरान एक्सप्रेस-वे पर काफी देर तक आवागमन बाधित रहा।

पुलिस के अनुसार यमुना एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार तड़के नोएडा से आगरा की ओर अमरूद लेकर जा रहा एक वाहन थाना बलदेव क्षेत्र में (किमी संख्या 135 के समीप) कोहरे में दृष्यता कम हो जाने के कारण डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गया। पुलिस के अनुसार इससे उक्त वाहन में भरे अमरूद भी सड़क पर बिखर गए।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद उक्त वाहन के पीछे आ रही तीन स्लीपर बसें एक के पीछे एक टकरा गईं। इस दुर्घटना में उनमें से एक बस में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह से अधिक अन्य व्यक्ति घायल हो गए।

Advertisment

बलदेव थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया, ‘‘धुंध में वाहनों के टकराने पर उनमें सवार लोग जान बचाने को चीख-पुकार मचाते हुए बाहर निकल कर किनारे आकर खड़े हो गए। हादसे की सूचना पर पीआरवी, टोल चौकी एवं बलदेव पुलिस के अलावा एक्सप्रेस-वे कर्मी भी मौके पर पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया और सड़क पर आड़े-तिरछे खड़े क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवा कर आवागमन सुचारू कराया गया।

टोल चौकी प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक और घायलों के नाम पता की जानकारी पता करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

भाषा सं अमित

अमित

Advertisment
चैनल से जुड़ें