Advertisment

तेज वाहन चलाने को लेकर विवाद में एक व्‍यक्ति की हत्‍या, पांच घायल

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

अमेठी (उप्र) 10 जनवरी (भाषा) अमेठी जिले के मुसाफ‍िरखाना थाना क्षेत्र में तेज वाहन चलाने को लेकर हुए विवाद में गोली लगने से एक व्‍यक्ति की मौत जबकि पांच लोग घायल हो गये हैं। पुलिस ने घटना में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisment

पुलिस के अनुसार मुसाफिरखाना थानाक्षेत्र के ग्राम नारा अढ़नपुर में अपराह्न करीब तीन बजे तेज वाहन चलाने को लेकर हुए विवाद में गोली लगने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो हो गयी।

अमेठी के पुलिस अधीक्षक अमेठी दिनेश सिंह ने बताया, ''तेज वाहन चलाने को लेकर टोकने पर विवाद बढ़ गया और एक पक्ष ने गोली चला दी। गोली लगने से सुरेंद्र पांडेय की घटना स्थल पर मौत हो गयी।''

उन्‍होंने बताया कि इस घटना मे घायलों को इलाज के लिए मुसाफिरखाना सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र मे भर्ती कराया गया है।

Advertisment

एसपी ने बताया कि पुलिस ने घटना मे शामिल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सं आनन्‍द अर्पणा

अर्पणा

Advertisment
चैनल से जुड़ें